सनातनी परंपरा की धर्म ध्वजा को पूरी दुनिया में विस्तार देने वाला 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ बुधवार का संपन्न हो गया। हालांकि, मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के अविरल तट पर आस्था जन प्रवाह अब भी बना हुआ है। 45 दिनी यह आयोजन 66 करोड़ से अधिक सनातनियों के समागम का साक्षी बना। परमब्रह्म ब्रह्माजी की इस यज्ञ भूमि पर संतों के शिविरों में कई संकल्प पारित हुए तो केंद्र एवं कई राजयों की सरकारों ने देश एवं तथा प्रदेश के विकास का खाका प्रस्तुत किया।
Mahakumbh 2025 : 45 दिन के महाकुंभ में संगम पर सिमटी दुनिया, दिखा सनानत का वैभव, देखें विहंगम तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:14 PM IST
सार
Mahashivratri 2025 : दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम महाकुंभ बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ संपन्न हो गया। महाकुंभ में मंगलवार तक 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। बुधवार को अंतिम स्नान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम से ही पूरे मेले और प्रयागराज शहर को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन