फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the 1980 elections, the Congress and the Janata Party had two tearing

1980 के चुनाव में कांग्रेस और जनता पार्टी हो गई थी दो फाड़

Tue, 26 Mar 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
In the 1980 elections, the Congress and the Janata Party had two tearing
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
इमरजेंसी के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का जहां देश में सूपड़ा साफ हो गया था तो वहीं महज तीन साल बाद ही हुए चुनाव में कुछ हद तक कांग्रेस ने अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा हासिल कर ली। हालांकि लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने फूलपुर सीट तो जरूर खो दी लेकिन, इलाहाबाद सीट पर कब्जा जरूर जमा लिया। इस चुनाव में दो बड़े राष्ट्रीय दल कांग्रेस और जनता पार्टी के दो-दो भाग हो गए थे। इसी वजह से इस चुनाव में कांग्रेस आई और कांग्रेस यू के बैनर तले प्रत्याशी मैदान में खड़े हुए थे। यही स्थिति जनता पार्टी की भी रही। तब जनता पार्टी (जेएनपी) और जनता पार्टी सेक्यूलर (जेएनपी एस) के बैनर तले प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


फूलपुर लोकसभा सीट से पिछले बार की विजेता कमला बहुगुणा इस बार भारतीय लोकदल की बजाय कांग्रेस आई के टिकट पर मैदान में खड़ी हुईं। उनका इस सीट से सीधा मुकाबला कुलभास्कर आश्रम डिग्री कालेज के शिक्षक बीडी सिंह  से था। तब बीडी सिंह को लोग प्रोफेसर साहब कहकर भी पुकारा करते  थे। बीडी सिंह को जनता पार्टी सेक्यूलर ने अपना उम्मीदवार बनाया था। इसके पूर्व बीडी सिंह वर्ष 1971 में हुए चुनाव में भी रनरअप रह चुके थे।
विज्ञापन


टेल बिरादरी में मजबूत पकड़ से बीडी सिंह ने यह चुनाव आसानी से जीत लिया। तब छह जनवरी को हुए मतदान के बाद उन्हें कमला बहुगुणा के 107032 मत के मुकाबले 145820 मत मिले। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने बताया कि पटेल बिरादरी में होने की वजह से अल्लापुर निवासी बीडी सिंह की पटेलों में खासी पैठ भी थी। इतना ही नहीं सांसद बनने के बाद लोकसभा में उपनेता सदन भी बनाए गए। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी। तब चौधरी चरण सिंह नेता सदन थे। साधारण व्यक्त्वि वाले बीडी सिंह से हालांकि बाद में राजनीतिक कारणों से चौधरी चरण सिंह उनसे कुछ नाराज भी हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 1980 में हुए चुनाव में  प्रत्याशियों को मिले मतों का ब्यौरा
प्रत्याशी का नाम    पार्टी    मिले मत    
बीडी सिंह    जनता पार्टी एस    145820    
कमला बहुगुणा    कांग्रेस आई    107032    
रूप नाथ    जनता पार्टी    56924    
लक्ष्मी दत्त पांडेय    निर्दलीय    8246    
छोटे लाल यादव    निर्दलीय    6909    
नाटे राम    निर्दलीय    6113    
मो. ताहिर    मुस्लिम मजलिस    6091    
जीएस तिवारी    आरआरपी    5470    
रामदीन    निर्दलीय    4113    
शैलेंद्र    निर्दलीय    4057    
राजकुमार    निर्दलीय    2249
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed