{"_id":"5e6fcf948ebc3ea7d50ca1c5","slug":"in-ssc-exam-there-will-be-no-biometric-attendance-city-news-ald2711581195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचएसएल परीक्षा में नहीं होगी बोयोमीट्रिक अटेंडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचएसएल परीक्षा में नहीं होगी बोयोमीट्रिक अटेंडेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 में बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं होगी। आयोग ने 17 से 28 मार्च के बीच हो रही परीक्षा में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बायोमीट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था को हटा दिया है। अब उपस्थिति पत्रक पर दर्ज करवाई जाएगी। अमर उजाला ने 15 मार्च के अपने अंक में ‘सीएचएसएल परीक्षा में बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर सवाल’ विषय को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एसएससी ने परीक्षा से बायोमीट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था हटा दी।
एसएससी की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया कि परीक्षार्थी अपने मास्क लेकर परीक्षा केंद्रों पर आएं। परीक्षार्थी को रजिस्ट्रेशन डेस्क पर फोटो खिंचाते समय मास्क हटाना होगा। यह फोटोग्राफ दूसरे टियर की परीक्षा के दौरान प्रयोग में आएगा। परीक्षार्थी अपने साथ हैंड सेनेटाइजर, टांसपैरेंट पानी की बोतल साथ लेकर आएं। परीक्षार्थी अपने साथ बाल पेन साथ लेकर आएं। आयोग ने परीक्षार्थियों और सेवा प्रदाताओं के लिए कहा है कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर के माउस, कीबोर्ड, टेबल, डोर हैंडल की सफाई करवाएं।