फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in prayagraj Online betting gang busted, five arrested

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jul 2021 09:46 PM IST
सार

  • सिविल लाइंस में चल रहा था खेल, सरगना समेत दो फरार

विज्ञापन
in prayagraj Online betting gang busted, five arrested
demo pic

विस्तार

सिविल लाइंस में ऑनलाइन संचालित हो रहे सट्टे के खेल का भंडाफोड़ एसओजी ने किया। संगम पैलेस से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल, एटीएम कार्ड व नगदी बरामद की। हालांकि, गिरोह के सरगना समेत दो आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


एसओजी को सूचना मिली थी कि  सिविल लाइंस में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल संचालित हो रहा है। जिसके बाद टीम सुरागकशी में लगी थी। सटीक सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दोपहर में संगम पैलेस से पांच लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे से पांच मोबाइल के साथ ही आठ एटीएम कार्ड, 8700 नगदी व एक बाइक बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि पांचो सट्टा खेलने के लिए पहुंचे थे। इनमें उदय प्रताप सिंह निवासी लूकरगंज, अमित कुमार निवासी नेवादा कैंट, आकाश कुमार निवासी नवाब यूसुफ रोड सिविल लाइंस, निहाल कुमार निवासी राजापुर, सोनू निवासी नवाब यूसुफ रोड सिविल लाइंस शामिल हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन दांव, ऑनलाइन पेमेंट
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए इस पूरे खेल को ऑनलाइन संचालित करते थे। इसमें ऑनलाइन ही सट्टेबाज दांव लगाते थे और फिर ऑनलाइन ही पैसे जमा भी करते थे। ऑनलाइन ही व्हाट्सएप के जरिये उनकी डील होती थी। यहां तक कि दांव जीतने वालों को पेमेंट भी ऑनलाइन ही किया जाता था। जिसके लिए गिरोह के सदस्य डिजिटल पेमेंट एप का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर है सरगना, साथी समेत फरार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस खेल का सरगना सिविल लाइंस थाने का हिस्ट्रीशीटर राधेमोहन है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने एक साथी गोलू के साथ मिलकर सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed