फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, migrants aged over 50 years will have 'corona test'

प्रयागराज में बाहर से आए 50 वर्ष से अधिक उम्र के प्रवासियों का होगा ‘कोरोना टेस्ट’

Tue, 09 Jun 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jun 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, migrants aged over 50 years will have 'corona test'
Corona - फोटो : Twitter

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग  50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की कोरोना की जांच कराएगा।  इसमें 50 वर्ष से अधिक उम्र के वही लोग होंगे जो दूसरे प्रदेशों से वापस आए हैं। अब तक बाहर से आने वाले उन्हीं प्रवासियों की कोरोनावायरस की जांच कराई जा रही है, जो संदिग्ध हैं या जिन में जुकाम, बुखार, खासी और सांस लेने में शिकायत जैसे कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोगों का स्वाब सैम्पल लेकर  जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें एल-1 या उनकी  तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एल-3 हॉस्पिटल में भेजा जाता है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों फिर वह चाहे परिवार के सदस्य हों या दूर के रिश्तेदार, दोस्त-यार सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन

In Prayagraj, migrants aged over 50 years will have 'corona test'
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

लेकिन, बीते दिनों  कई दिनों से लगातार ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसके संक्रमित होने के सोर्स का पता नहीं चल सका है। ऐसे में जिले में  बीमारी के सामुदायिक प्रसार का खतरा बढ़ गया है । स्वास्थ्य विभाग ने इस खतरे को रोकने के लिए ही दूसरे प्रदेश से आए 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की कोरोना की जांच कराने का निर्णय लिया है।

In Prayagraj, migrants aged over 50 years will have 'corona test'
तीन घंटे में आएगी कोरोना जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
अभियान में आशा और एएनएम की मदद ली जाएगी।  शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में  50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ ऋषि  सहाय कहते हैं कि यह अभियान एक-दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। पीएचसी और सीएचसी पर दिन  निर्धारित कर 50 वर्ष से अधिक  उम्र के लोगों का स्वाब सैंपल  लेकर उसे मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजा जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें हॉस्पिटलाइज और जरूरत पड़ने पर क्वारंटीन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed