{"_id":"6174389029dcb0667f58616c","slug":"in-prayagraj-2-50-lakh-rupees-and-mobile-robbery-by-sticking-a-gun-to-bob-bank-customer-service-center-operator-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: बीओबी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर ढाई लाख रूपए एवं मोबाइल की लूट, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: बीओबी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर ढाई लाख रूपए एवं मोबाइल की लूट, हड़कंप
Sat, 23 Oct 2021 10:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार दिन-दहाडे़ पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से ढाई लाख रूपए एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लाखों की लूट मामले की खबर पुलिस महकमे में पहुंची तो खलबली मच गई। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी। हालांकि बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर निकल चुके थे। घटना मऊआइमा के उमरिया सारी गांव के समीप की है।
मऊआइमा कल्याणपुर मजरा निहाल सिंह का पुरा निवासी उमेश शर्मा पुत्र आद्या प्रसाद शर्मा बीओबी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक है। रोज की भांति वह शनिवार की सुबह घर से बैग में 2.5 लाख रूपए से भरकर बाइक से केंद्र के लिए निकला था। जैसे ही वह बाइक से उमरिया सारी गांव के पास पहुंचा कि बिना नबंर की पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचा सटाते हुए रोक लिया।
जिसके बाद बदमाशों द्वारा ढाई लाख रूपए से भरा बैग एवं मोबाइल लूटकर होलागढ़ की तरफ फरार हो गए। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लाखों की लूट की खबर पाकर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तलाश में जुट गई है।