{"_id":"5f78ce468ebc3e9bf1364c7e","slug":"in-pratapgarh-brother-strangled-kariya-rishte-beating-big-brother-with-sticks-for-a-bigha-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में रिश्ते का कत्ल, एक बीघा जमीन के लिए बड़े भाई को लाठी से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में रिश्ते का कत्ल, एक बीघा जमीन के लिए बड़े भाई को लाठी से पीटकर मार डाला
Sun, 04 Oct 2020 04:23 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Oct 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर गांव निवासी सूर्यपाल यादव (60) को एक बीघा जमीन के लिए छोटे भाई ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर गांव निवासी कड़ेदीन यादव के तीन बेटों में सूर्यपाल यादव (60) दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े बुधई यादव और राजेंद्र यादव सबसे छोटा है।
सूर्यपाल यादव की शादी हुई थी, लेकिन उनकी पत्नी घर नहीं आई। इसके चलते वह अपने छोटे भाई राजेंद्र यादव के साथ रहते थे। मारपीट किए जाने से राजेंद्र ने भी पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी। काफी दिन से राजेंद्र सूर्यपाल से उसके हिस्से की एक बीघा जमीन का बैनामा करने की बात कह रहा था।
इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर राजेंद्र ने सूर्यपाल को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सूर्यपाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद राजेंद्र मौके से भाग निकला। इसकी जानकारी बड़े भाई बुधई को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बुधई की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ उदय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।