फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Pratapgarh, brother strangled Kariya Rishte beating big brother with sticks for a bigha land

प्रतापगढ़ में रिश्ते का कत्ल, एक बीघा जमीन के लिए बड़े भाई को लाठी से पीटकर मार डाला

Sun, 04 Oct 2020 04:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Oct 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
In Pratapgarh, brother strangled Kariya Rishte beating big brother with sticks for a bigha land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर गांव निवासी सूर्यपाल यादव (60) को एक बीघा जमीन के लिए छोटे भाई ने लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर गांव निवासी कड़ेदीन यादव के तीन बेटों में सूर्यपाल यादव (60) दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़े बुधई यादव और राजेंद्र यादव सबसे छोटा है।
विज्ञापन


सूर्यपाल यादव की शादी हुई थी, लेकिन उनकी पत्नी घर नहीं आई। इसके चलते वह अपने छोटे भाई राजेंद्र यादव के साथ रहते थे। मारपीट किए जाने से राजेंद्र ने भी पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी। काफी दिन से राजेंद्र सूर्यपाल से उसके हिस्से की एक बीघा जमीन का बैनामा करने की बात कह रहा था।
विज्ञापन


इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर राजेंद्र ने सूर्यपाल को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सूर्यपाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद राजेंद्र मौके से भाग निकला। इसकी जानकारी बड़े भाई बुधई को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बुधई की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ उदय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed