फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in lockdown the cbse started the live fitness classes for students

लॉकडाउन में लाइव फिटनेस क्लास से फिट रहेंगे स्कूली बच्चे

Thu, 16 Apr 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
in lockdown the cbse started the live fitness classes for students
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना संकट के चलते जारी लॉकडाउन के बीच स्कूलों के माध्यम से बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू की है। क्लास के दौरान बच्चों को एक्टिव रखने केलिए सीबीएसई और फिट इंडिया मिशन की ओर से लाइव फिटनेस क्लास की शुरुआत की गई है। सीबीएसई ने फिट इंडिया मिशन के साथ मिलकर एक्सरसाइज, योगा, पोषण और मेडीटेशन की लाइव फिटनेस क्लास शुरू करने का फैसला किया है। फिटनेस क्लास का शुभारंभ सीबीएसई स्कूलों में चल रही ऑनलाइन क्लास के बीच बुधवार से कर दिया गया। यह लाइव क्लास सुबह 9.30 बजे से होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई एवं फिट इंडिया मिशन की ओर से फिटनेस लाइव क्लास को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर भी उपलब्ध होंगे। इसके जरिए सभी विद्यार्थी लाइप फिटनेस क्लास में भाग ले सकते हैं। लाइव फिटनेस क्लास के लिए एक महीने का सत्र आयोजित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद क्लासेस को विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। वह समय-समय पर इसका उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है की मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और खेलमंत्री किरन रिजिजू ने इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही है। लाइव फिटनेस क्लास के बारे में बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इसका उद्देश्य ऑनलाइन क्लास का पालन कराना है और बच्चों को स्वस्थ एवं मानसिक रूप से मजबूत रखने में मदद करना है। इससे विद्यार्थियों में बचपन से ही एक नियमित और सक्रिय जीवन शैली के पालन करने की दिशा में मदद मिलेगी। सीबीएसई सभी स्कूलों से इस बारे में छात्रों एवं अभिभावकों कोे इस बारे में जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed