{"_id":"604b75faac0e4a4eb8778e41","slug":"in-kaushambi-a-newborn-was-beaten-up-after-a-dispute-with-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में पत्नी से विवाद कर नवजात को पटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में पत्नी से विवाद कर नवजात को पटकर मार डाला
Sat, 13 Mar 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Murder
स्थानीय कोतवाली के नट का डेरा मजरा अरई सुमेरपुर गांव में बृहस्पतिवार रात पत्नी से विवाद करने के बाद खफा युवक अपने दो माह के नवजात को पटककर मार डाला। पत्नी को भी पीटा गया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नट का डेरा गांव निवासी रईश अहमद की शादी सरायअकिल कोतवाली के घोसिया गांव की निदा पुत्री इद्रीश के साथ हुई है। बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज रईश ने पत्नी के गोद में रहे अपने दो माह के बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर पत्नी को भी पीटा।
घटना के बाद कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। रईश की दरिंदगी देख मोहल्ले वालों ने निदा के मायके में खबर दी। सूचना पाकर नट का डेरा पहुंची निदा की मां अनीसा ने बेटी के साथ कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रईश को हिरासत में ले लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।