फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In five years, more than fifty years of work will

पांच साल में करेंगे पचास साल से ज्यादा काम

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
In five years, more than fifty years of work will
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूपी में विकास का दंभ भर रही भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि जो काम पचास वर्षों में नहीं हुआ, वह भाजपा पांच साल में करेगी। यहां केपी इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पत्रकारों से मुखाबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुंदलेखंड मसले पर भी सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा, केंद्र सरकार बुंदलेखंड की समस्या पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन


विकास के मुद्दे पर सपा को टक्कर के सवाल पर गडकरी बोले कि केंद्र सरकार कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे, लखनऊ बाईपास समेत वाराणसी एवं यूपी के अन्य जिलों में रोड के लिए काफी काम कर रही है। यूपी में जो काम पचास वर्षों में नहीं हुआ, केंद्र सरकार पांच साल में करके दिखाएगी। इस बीच यूपी में 3500 से चार हजार किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। यूपी के विकास में रोड सेक्टर की अहम भूमिका होगी। सरकार ने देश भर में तीन लाख 50 हजार करोड़ के बंद पड़े रोड प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू कराया है। 
विज्ञापन


कृषि विकास में 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा, दो साल से बारिश न होने के कारण सूखे से स्थिति खराब है। इस बार अच्छी बारिश की संभावना है, सो कृषि विकास में और तेजी से वृद्धि होगी। बुंदेलखंड की समस्या पर भी गडकरी ने सपा पर निशाना साधा। कहा, केंद्र सरकार की ओर से रेलवे के जरिये वहां पानी भिजवाने की व्यवस्था की गई लेकिन प्रदेश सरकार का सहयोग नहीं मिला। अब स्थायी व्यवस्था की जा रही है। और तो और उमा भारती बुंदेलखंड से ही हैं, सो उनके प्रयास से भी बुंदेलखंड में सुधार के लिए कई कार्य कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने माना कि महाराष्ट्र, एमपी, राजस्थान, उड़ीसा, गुजरात समेत 11 राज्य भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए काम शुरू किए हैं। 111 नदियों को जोड़ने पर काम चल रहा है और कोशिश की जा रही है कि नहरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो । इसी के मद्देनजर एक दशक से बंद पड़े एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई प्रोजेक्ट्स पर भी दोबारा काम शुरू कराने की तैयारी है। गडकरी ने सुशासन, इंडस्ट्री को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने प्रयासों पर चर्चा की। बताया, इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed