फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in army soldier murder police find important clues crminals identified

फौजी की हत्या में पुलिस को मिले अहम सुराग, हत्या में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने किया चिन्हित

Mon, 15 Feb 2021 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
in army soldier murder police find important clues crminals identified
prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
धूमनगंज के नीमसराय में सेना के जवान आशुतोष कुमार सिंह की हत्या में कुल सात बदमाश शामिल थे। पुलिस अफसरों का दावा है कि इनमें से चार चिह्नित भी कर लिए गए हैं और यह सभी स्थानीय हैं। हालांकि मामले में 48 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।  
विज्ञापन


उधम सिंह नगर में तैनात आशुतोष 38 पुत्र अशोक कुमार सिंह की हत्या के खुलासे में स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। शनिवार के बाद दूसरे दिन भी पुलिस टीमें दिन भर जांच पड़ताल में लगी रहीं। सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में पुलिस को वारदात में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि हत्या में कुल सात बदमाश शामिल थे। जिनमें से पांच घटनास्थल पर जबकि दो कुछ दूर पर मौजूद थे।

विज्ञापन

 

पुलिस अफसरों का दावा है कि इनमें से चार को चिह्नित भी कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए उनके हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। जांच पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह भी माना जा रहा है कि सभी बदमाश स्थानीय थे, जिनका रोज घटनास्थल के आसपास उठना बैठना है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि कुछ क्लू मिले हैं जिन पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

उधर मृतक जवान के शव का अंतिम संस्कार रविवार दोहपर बाद रसूलाबाद घाट पर हुआ। इससे पहले सुबह भाई के पहुंचने के बाद शव को मिलिट्री अस्पताल के शवगृह से घर लाया गया। जहां परिजनों में कोहराम मचा रहा। पिता अशोक कुमार व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी प्रतिमा तो बदहवास सी हो गई थीं। दोनों बच्चों आदित्य 11 व बेटी अनन्या 9 भी बिलखते रहे।


 

 

यहां पढ़ें क्या था पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed