{"_id":"6aabdcab55b2a979f3001e3c","slug":"in-a-single-day-18-661-electronic-transactions-were-recorded-with-83-38-lakh-received-via-digital-channels-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: एक दिन में ही 18,661 इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टूडियो, डिजिटल माध्यम से मिले 83.38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: एक दिन में ही 18,661 इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का स्टूडियो, डिजिटल माध्यम से मिले 83.38 लाख रुपये
Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:57 PM IST
सार
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान उत्तर प्रदेश में यातायात चालानों के ऑनलाइन भुगतान और निस्तारण के लिए विकसित हाईकोर्ट के ‘पेमेंट सेतु पोर्टल’ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान उत्तर प्रदेश में यातायात चालानों के ऑनलाइन भुगतान और निस्तारण के लिए विकसित हाईकोर्ट के ‘पेमेंट सेतु पोर्टल’ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रदेश के सभी जिलों में इस पोर्टल का एक साथ उपयोग शुरू किया गया। इसके माध्यम से एक ही दिन में 18,661 यातायात चालानों का निस्तारण किया गया और 83 लाख 38 हजार 525 रुपये की धनराशि डिजिटल माध्यम से प्राप्त हुई।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की ओर से विकसित यह पोर्टल डायनेमिक क्यूआर कोड प्रणाली पर काम करता है। जनपद न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में इस पोर्टल का सर्वाधिक उपयोग हुआ। वहां 2,980 चालानों के निस्तारण से 10,42,973 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। इसके अलावा जनपद न्यायालय लखनऊ में 1,198 और बलिया में 848 चालानों का डिजिटल माध्यम से निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
संयुक्त निबंधक (न्यायिक) सीपीसी के कार्यालय में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी संचालित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिला न्यायालयों से संपर्क में रहकर तकनीकी और परिचालन संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया।
विज्ञापन