फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In a day or two, BJP will declare the names of the main candidates of the block.

एक-दो दिन में भाजपा घोषित कर देगी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम, इनके नाम पर लग सकती है मुहर

Mon, 05 Jul 2021 08:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 08:05 AM IST
सार

  • प्रदेश संगठन को भेजे जा चुके हैं नाम,  प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य द्वारा की जा सकती है घोषणा

विज्ञापन
In a day or two, BJP will declare the names of the main candidates of the block.
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर  डॉ. वीके सिंह के निर्वाचित होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर लोगों की नजर टिकी हुई हैं। इंतजार इस बात का भी है कि भाजपा और सपा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में किसे अपना उम्मीदवार बनाती हैं। चर्चा है कि एक-दो दिन में भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य द्वारा किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के पहले ही भाजपा की कोर कमेटी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय कर लिए थे। इन नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए उसे प्रदेश संगठन को भेजा गया। बताया जा रहा है प्रदेश संगठन को एक-दो नामों पर एतराज है। इसलिए कोर कमेटी एक बार फिर से विचार-विमर्श कर रही है। सोमवार को संशोधित सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव के प्रत्याशियों की सूची पार्टी जारी कर देगी। 

विज्ञापन

इस बार प्रयागराज में तीन ब्लॉक बढ़ जाने की वजह से 20 की जगह 23 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने हैं। चर्चा है कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के परिवार से भी किसी एक को ब्लॉक प्रमुख बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेखा सिंह और अशोक सिंह के पुत्र धनवंत सिंह और पुत्रवधु प्रगति सिंह यमुनापार के वार्ड नंबर क्रमश: 76 एवं 57 नंबर से बीडीसी के पद पर निर्वाचित हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. वीके सिंह का प्रस्तावक बनने के साथ ही रेखा सिंह द्वारा दस से ज्यादा पंचायत सदस्यों को पार्टी के पाले में लाया गया। इस वजह से पार्टी उनके परिवार के किसी एक सदस्य को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए प्रत्याशी बना सकती है। भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता बताते हैं ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नाम एक दो दिन में घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed