प्रयागराज : अभेद दुर्ग बनेगा जिला, चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार, 36 हजार से ज्यादा तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी
पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों को मिलाकर 36 हजार जवान चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है और 24 फरवरी से जिले में फोर्स की आमद भी शुरू हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं। मतदान के दिन कोई गड़बड़ी न फैला सके, इसके लिए 27 फरवरी को जिला अभेद दुर्ग में तब्दील करने की तैयारी है।
पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों को मिलाकर 36 हजार जवान चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है और 24 फरवरी से जिले में फोर्स की आमद भी शुरू हो जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए शहर में लगे सर्विलांस सिस्टम के साथ-साथ ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया जाएगा। आईट्रिपलसी(इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिए निगरानी की जाएगी।
जातीय व सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमराें से नजर रखी जाएगी। पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पीएसी के साथ ही होमगार्ड के जवानों को भी मुस्तैद किया जाएगा।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी जहां अर्धसैनिक बल के जवानों को सौंपी जाएगी वहीं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। एसपी क्राइम सतीश चंद्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का खाका लगभग तैयार है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुख्त प्रबंध किए गए हैं।
50 लाख से होगा खाने-पीने, रहने का इंतजाम
चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाले जवानों के रहने, खाने-पीने के इंतजाम के लिए इस बार भरपूर बजट मिला है। पुलिस अफसरों ने बताया कि 50 लाख रुपये का बजट इस बार जिले को मिला है।
पुलिसकर्मियों के ठहरने के स्थानों पर शौचालय, पेयजल के इंतजाम कर लिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि जिले में 24 फरवरी से फोर्स की आमद शुरू हो जाएगी। 25 को चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों-जवानों की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की जाएगी। इसके बाद से ही फोर्स की रवानगी शुरू हो जाएगी।
तैनाती का ब्यौरा
इंस्पेक्टर, एसआई- 1550
हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल- 10700
होमगार्ड- 9500
सीएपीएफ- 145 कंपनी
पीएसी- 3 कंपनी एक प्लाटून