गतिरोध खत्म, क्रेट के लिए आवेदन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेट के लिए 19 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की घोषणा की गई थी, लेकिन विभागों से सीटों का विवरण ही उपलब्ध नहीं हुआ था। इसकी वजह से एक सप्ताह बाद मंगलवार को आवेदन शुरू हो सका। इस बार विषयवार सीट का विवरण भी नोटिफिकेशन में दिया गया है। सबसे अधिक कॉमर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 29 सीट है। भौतिकी में 26 सीट है। अर्थशास्त्र, गणित में 20-20 तथा विधि में 18 सीट है। पहले चरण में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में 225 अंक के 75 प्रश्न हाेंगे।
इसमें सामान्य अध्ययन और शोध अभिरुचि के प्रश्न हाेंगे। दूसरे पेपर में 375 नंबर के 125 प्रश्न होंगे। इसमें संबंधित विषय के प्रश्न होंगे। हर गलत जवाब पर एक अंक काट लिए जाएंगे। मेरिट के आधार पर दूसरे चरण के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। दूसरे चरण में विभाग के स्तर पर साक्षात्कार आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का भी विकल्प दिए जाने की मांग को लेकर छात्र अध्यापक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर रामसेवक दुबे से मिले। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने प्रोफेसर दुबे के समक्ष मांग रखी। प्रोफेसर दुबे ने आश्वासन दिया कि वे संघ के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष उनकी मांग रखेंगे। सभी की सहमति से कोई निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों में फैसले से छात्रों को अवगत करा दिया जाएगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल से अनुमति मिलने के बाद यूइंग क्रिश्चियन कालेज (ईसीसी) में स्नातक के साथ परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कालेज में आगामी सत्र से 15 विषयों में परास्नातक कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इनमें 10 कला और पांच विज्ञान के विषय हैं। इनके लिए 30 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।