फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal recovery from trucks in the name of no entry, two cases registered

नो इंट्री के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली, दो केस दर्ज

Mon, 02 Dec 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from trucks in the name of no entry, two cases registered
प्रयागराज। हाईवे पर ट्रकों से होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगा पाने में अफसर नाकाम हैं। हालात यह है कि पुलिस की नाक के नीचे ही कुछ प्राइवेट लोग अवैध वसूली का खेल खेल रहे हैं। फिलहाल दो थानों में इस मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुकदमा कीडगंज व दारागंज पुलिस की ओर से लिखा गया है। दारागंज एसओ ने तहरीर देकर रिपोर्ट लिखवाई है कि शास्त्री ब्रिज के पास भोर में दो-तीन अज्ञात लोग ट्रकों से अवैध वसूली करते नजर आए। नो इंट्री के नाम पर रोककर ट्रक चालकों से 200-200 रुपये वसूली की जा रही थी। उधर, कीडगंज इंस्पेक्टर की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट लिखाई गई है कि नए पुल से परेड क्रॉसिंग के बीच नो इंट्री के नाम पर जबरन ट्रक चालकों से वसूली होते पाई गई। साथ ही न देने पर उन्हें थाने में बंद कराने की धमकी भी दी गई। दोनों थानों के प्रभारियों की ओर से दी गई तहरीर मेें भले ही कहा गया हो कि उन्होंने खुद मौके पर पहुंचे अवैध वसूली होते देखा। लेकिन सूत्रों के अनुसार अवैध वसूली की शिकायत सीधे उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। जिसमें उनकी ओर से जांच भी कराई गई। मामला सही पाए जाने पर उन्होंने दारागंज व कीडगंज पुलिस को निर्देशित किया और तब जाकर अज्ञात में मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

नैनी में रंगेहाथ पकड़ा गया था एक व्यक्ति
तहरीर में कहा गया है कि प्राइवेट लोग अवैध वसूली करते पाए गए। हालांकि एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर कैसे पुलिस की नाक के नीचे अवैध वसूली होती रही और उसे भनक तक नहीं लगी। इस मामले में दोनों थानों की पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध है। बता दें कि कुछ महीनों पहले नैनी में सरगम तिराहे पर इसी तरह एक प्राइवेट व्यक्ति ट्रकों से अवैध वसूली करते रंगेहाथ पकड़ा गया था। उसमें यह बात सामने आई थी कि सरगम तिराहे पर ही चाय की दुकान चलाने वाला वह व्यक्ति तत्कालीन चौकी प्रभारी के इशारे पर यह काम कर रहा था। जिसके बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed