फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   illegal mining

खनन विभाग का छापा, 700 मीट्रिक टन बालू सीज

Mon, 17 Feb 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
illegal mining
illegal mining
करेली से घूरपुर तक चला अभियान, टीम को देखते हुए नाव से कूदे लोग
विज्ञापन

प्रयागराज। खनन विभाग की ओर से रविवार को करेली से घूरपुर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन विभाग के अफसरों ने जिला प्रशासन की टीम के साथ तमाम स्थानों पर अवैध रूप से खनन की गई बालू सीज की। इस टीम द्वारा कुल 770 मीट्रिक टन बालू जब्त की गई।

विभागीय अफसरों को सूचना मिली थी कि करेली से घूरपुर तक अवैध रूप से बालू का खनन हो रहा है। सूचना मिलने के बाद एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एडीएम करछना आकांक्षा, खनन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, निरीक्षक राजेश कुमार, सर्वेयर योगेश शुक्ला आदि ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। कई जगह लोग नाव लगाकर बालू का खनन करते हुए टीम को दिखे। इस बीच टीम के पहुंचने पर नाव से तमाम लोग कूद गए और तैरते हुए किनारे पहुंच कर भाग खड़े हुए। विभागीय टीम ने कार्रवाई के दौरान करेली में 70 मीट्रिक टन और मड़ौका में 700 मीट्रिक टन बालू जब्त की। प्रशासनिक अफसरों ने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed