फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ill worried sick couple poisoned by poison

प्रयागराजः गरीबी से परेशान बीमार दंपति ने जहर खाकर जान दी

Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ill worried sick couple poisoned by poison
Ill worried sick couple poisoned by poison - फोटो : NAWABGANJ
प्रयागराज। मऊआइमा के कल्याणपुर धानी का पुरा गांव में बीमारी और गरीबी से परेशान हरि प्रसाद तिवारी उर्फ लल्लू और उनकी पत्नी जया देवी ने जहर खाकर जान दे दी। हरि प्रसाद कैंसर से पीड़ित थे और जया बीमारी के कारण चलने फिरने में असमर्थ हो गई थीं। माना जा रही है गरीबी और बीमारी के कारण दोनों ने खुदकुशी कर ली। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दोनों में कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने जहर खाया।
विज्ञापन

मऊआइमा के कल्याणपुर धानी का पुरा गांव निवासी हरि प्रसाद तिवारी उर्फ लल्लू (60) पुत्र शिव नारायण पत्नी जया देवी (55) नि:संतान थे। दोनों घर में चाय पान की दुकान खोलकर किसी तरह से जीवन-यापन कर रहे थे। कुछ समय पहले हरि प्रसाद कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। इलाज में घर की पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई थी। उनकी पत्नी जया को भी हड्डियों की बीमारी थी, जिसके कारण वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई थीं। उनका भी इलाज चल रहा था। बीमारी और गरीबी से दोनों परेशान थे। गुरुवार की रात दोनों ने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब हरि प्रसाद नहीं उठे तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद दूसरे रास्ते से अंदर घुसे। दोनों की लाशें पड़ी हुई थीं। सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ लग गई। मऊआइमा पुलिस भी मौके पर पहुंची, और दोनों मृतक शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आस पास लोगों, पट्टीदारों और रिश्तेदारों से पूछने का प्रयास किया। सबने अलग अलग बातें बताईं। कोई गरीबी की बात कह रहा था तो कोई बीमारी को कारण बता रहा था। किसी ने कहा कि रात में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊआइमा इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि उनके बगल में रहने वाले लोगों ने रात में विवाद की बात बताई है। वही कारण माना जा रहा है। हरि प्रसाद और उनकी पत्नी बीमार थीं। इस बारे में सभी को पता था। दोनों की उम्र हो गई थी। कोई सेवा करने वाला नहीं था। संभवत: इन्हीं सब कारणों से दोनों ने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed