{"_id":"5d3ca20c8ebc3e6cb12ea245","slug":"ileegal-sand-seized-allahabad-news-ald2506515177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड से अधिक का बालू सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड से अधिक का बालू सीज
विज्ञापन
ileegal sand seized
- फोटो : AU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। अवैध बालू खनन और भंडारण की शिकायतों की सच्चाई अब सामने आने लगी है। खनन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान एक सप्ताह में ही 15 हजार घनमीटर से अधिक बालू पकड़ी गई है। इसके अलावा 50 हजार घनमीटर से अधिक बालू पहले से सीज है। अब इनकी नीलामी की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
अवैध खनन क ी शिकायतों के बाद पिछले दिनों डंप बालू का सर्वे शुरू किया गया। अवैध तरीके से डंप 15 हजार घनमीटर बालू सीज भी की गई है। खनन, प्रशासन, पुलिस, आरटीओ की संयुक्त कार्रवाई में भी बड़ी मात्रा में बालू सीज की गई है। खनन विभाग के अफसरों का कहना है कि पिछले दिनों हुई कार्रवाई में ही 65 हजार घनमीटर से अधिक बालू सीज की गई है। वरिष्ठ खान अधिकारी एके सिंह का कहना है कि अभी सिर्फ मेजा में अवैध तरीके से डंप बालू के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह अभियान पूरे जिले में चलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीज बालू की नीलामी की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है।
बारिश में बनी रहेगी बालू की उपलब्धता
खनन विभाग अगले महीने तक 65 हजार घनमीटर से अधिक बालू की नीलामी करने जा रहा है। अभी पिछले सप्ताह ही 51 हजार घनमीटर बालू की नीलामी हुई है। इस तरह से 116 हजार घनमीटर से अधिक बालू की नीलामी हो जाएगी। अफसरों का कहना है बारिश के दौरान यह बालू पर्याप्त होगी तथा इस नीलामी से दाम भी नियंत्रित रहेगा।