{"_id":"6ae64f4df3b47471730e84b8","slug":"iffco-phulpur-players-will-now-showcase-their-mettle-in-bhubaneswar-allahabad-news-c-417-1-sald1007-10726-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इफको फूलपुर के खिलाड़ी अब भुवनेश्वर में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इफको फूलपुर के खिलाड़ी अब भुवनेश्वर में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
फूलपुर इफको इकाई के चयनित वॉलीबाल खिलाड़ी।
वॉलीबाल के मैदान में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने के बाद इफको फूलपुर के 12 खिलाड़ियों को अंतर इकाई प्रतियोगिता में दमखम दिखाने का मौका मिला है। स्थानीय घियानगर स्थित इफको ग्राउंड पर आयोजित दो दिवसीय चयन एवं ट्रायल प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया। चयनित टीम आगामी माह ओडिशा के इफको पारादीप इकाई में होने वाली अंतर इकाई वॉलीबाल प्रतियोगिता में फूलपुर इकाई का प्रतिनिधित्व करेगी।
इफको इकाई के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी एवं संयुक्त महाप्रबंधक शैलेंद्र शेरकर ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और क्षमता के आधार पर टीम का चयन किया गया है। मुख्य चयनकर्ता एवं जिला वॉलीबाल एसोसिएशन प्रयागराज के महासचिव आरपी शुक्ला ने चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की।
टीम में एमएए सिद्दीकी, सचिन चौधरी, सन्नी दयाल गुप्ता, विवेक यादव, संजय कुमार, सुरेंद्र बीस्ट, शिव कुमार, अजय यादव, सुनील कुमार, महेश पांडेय, रजनीश पांडेय और अभिषेक पटेल को जगह मिली है। हृदेष द्विवेदी और डी के सिंह को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया के दौरान इफको फूलपुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह, उपमहाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन शंभू शेखर और कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय मौजूद रहे।