फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If your electronic product is 18 months old then buy it carefully, its version becomes obsolete

AI Product : 18 माह पुराना है इलेक्ट्रिॉनिक उत्पाद तो सोच समझ कर खरीदें, चलन से बाहर हो जाता वर्जन

Thu, 31 Jul 2025 02:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 02:38 PM IST
सार

किसी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की निर्माण तिथि अगर 18 माह पुरानी है तो समझ लें कि वह चलन से बाहर हो चुका है। यह अब आपके बहुत काम का नहीं रह गया है।

विज्ञापन
If your electronic product is 18 months old then buy it carefully, its version becomes obsolete
डॉ. नीलेश आनंद, असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किसी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की निर्माण तिथि अगर 18 माह पुरानी है तो समझ लें कि वह चलन से बाहर हो चुका है। यह अब आपके बहुत काम का नहीं रह गया है। यह जानकारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विशेषज्ञ डॉ. नीलेश आनंद ने बुधवार को अमर उजाला से बातचीत में दी। इविवि में जेके इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक व आईसीटी सेल के चेयरमैन डॉ. नीलेश ने बताया कि एआई की वजह से तकनीक तेजी से बदल रही है। हर 18 महीने में नई तकनीक आ जाती है। ऐसे में उत्पाद खरीदते वक्त उसकी निर्माण तिथि जरूर देखें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कीपैड वाले जिस मोबाइल फोन में कभी 100 ट्रांजिस्टर हुआ करते थे, आज एंड्रॉयड मोबाइल में 10 लाख ट्रांजिस्टर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। यह सब एआई की वजह से संभव हुआ है। वर्तमान में 10 नैनोमीटर आकार के ट्रांजिस्टर बनाए जा रहे हैं जो मनुष्य के सिर के एक बाल से भी ज्यादा बारीक होते हैं। भविष्य में हैरान करने वाले और भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

हौव्वा नहीं एआई, इसके साथ चलना सीखना होगा

डॉ. नीलेश मानते हैं कि एआई ऐसे वक्त में आई है जब हम सीखने के दौर में हैं। इसके लिए हमें खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए। उनका कहना है कि एआई कोई हौव्वा नहीं है। हमें इसके साथ चलना सीखना होगा। भविष्य में इसके बिना हमारा काम नहीं चलेगा।

एआई से उत्पादन बढ़ेगा लेकिन यह मानव का विकल्प नहीं

एआई के कारण भविष्य में नौकरियों पर संकट बढ़ेगा... इस सवाल के जवाब में डॉ. नीलेश कहते हैं कि एआई के बेहतर उपयोग से उत्पादन (प्रोडक्शन) बढ़ेगा और कंपनियां विस्तार करेंगी। ऐसे में नौकरियों पर फिलहाल कोई संकट नजर नहीं आता। वैसे भी एआई मानव का प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) नहीं हो सकता।

वर्चुअल रियलटी की अनोखी दुनिया दी

डाॅ. नीलेश के अनुसार, एआई तकनीक ने हमें वर्चुअल रियलटी की नई दुनिया दी है जो एकदम अलग और अनोखी है। उदाहरण के तौर पर महानगरों में बिल्डर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं जो निर्माण से पहले ही ग्राहक को एआई के जरिये वर्चुअल रियलटी की दुनिया में ले जाते हैं जहां कुछ न होते हुए भी सबकुछ असली लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed