{"_id":"5fad8a328ebc3e9bb80ba5bd","slug":"if-you-throw-garbage-on-the-road-you-will-have-to-pay-a-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा फेंका तो भरना पड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा फेंका तो भरना पड़ेगा जुर्माना
Fri, 13 Nov 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दिवाली बाद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होगा। इसके लिए दो कंपनियों के चयन पर मुहर लग गई है। अब सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों से मौके पर जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। नगर निगम ने लंबी कवायद के बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो एजेंसियों का चयन किया है। औपचारिकताओं को पूरी कराने के बाद दिवाली बाद ये कंपनियां 40-40 वार्डों में काम करने लगेंगी। इसके लिए शासन की अनुमति का इंतजार है।
नगर आयुक्त रवि रंजन के मुताबिक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की दरें पुरानी ही रखी जाएंगी। अभी तक हर घर से 50 रुपये महीना सर्विस चार्ज लिया जाता रहा है। वहीं अब एजेंसियों के काम शुरू करने के साथ ही सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। शहर की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक कर कूड़े दान या कूड़े की गाड़ी लाने वालों को ही घर का कचरा दिया जाए तो गंदगी नहीं होगी।
नगर आयुक्त के मुताबिक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और मैकनाइज्ड टॉयलेट क्लीनिंग कार्य के लिए लायन सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली और सेंटर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन जयपुर को चयनित किया गया है। दोनों कंपनियां अलग-अलग वार्डों में कूड़े की उठान का आकलन करने के लिए सर्वे कर रही हैं। योजना के लागू होते ही नगर निगम सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के तहत जुर्माना वसूल करेगा।