फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you make derogatory remarks on any religion, you will lose respect

दामोदर श्री : किसी भी धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी की तो गंवा बैठेंगे सम्मान

Fri, 05 Aug 2022 10:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को ‘दमोदरश्री’ सम्मान एवं दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार, प्रथम उपविजेता को एक लाख, द्वितीय उपविजेता को 50 हजार, सर्वश्रेष्ठ स्नातक वर्गीय प्रतिभागी को 30 हजार पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
If you make derogatory remarks on any religion, you will lose respect
Prayagraj News : एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में दो साल बाद ‘दामोदरश्री’ सम्मान समारोह शुरू होने जा रहा है। देश भर के शिक्षण संस्थानों से ‘क्या तुम हो भगवान’ विषय पर निबंध मांगे गए हैं, लेकिन यह शर्त भी रख दी गई है कि धर्मों के बीच तुलना या किसी धर्म पर टिप्पणी की तो सम्मान नहीं मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को ‘दमोदरश्री’ सम्मान एवं दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार, प्रथम उपविजेता को एक लाख, द्वितीय उपविजेता को 50 हजार, सर्वश्रेष्ठ स्नातक वर्गीय प्रतिभागी को 30 हजार पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। इसके अलावा 30 हजार रुपये का विशेष नगद पुरस्कार दिया जाएगा। सम्मान समारोह दो अक्तूबर को होगा। कोविड के कारण वर्ष 2020 और 2021 में सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया सका था। 

विज्ञापन



इस बार का विषय वर्ष 2019 के आयोजन के दौरान ही निर्धारित कर दिया गया था। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह एवं आयोजन समिति की संदस्य डॉ. मंजरी शुक्ला के अनुसार विषय की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए नई शर्त शामिल की गई है कि निबंध में किसी भी धर्म के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी या दो से अधिक धर्मों में तुलना का करने का प्रयास प्रतिभागी को 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों के चयन के लिए आयोग सिद्ध करेगा। 
विज्ञापन



31 अगस्त तक हिंदी या अंग्रेजी में जमा करें निबंध
हिंदी अथवा अंग्रेजी में निबंध की शब्द सीमा दो से तीन हजार निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को दो तरह से निबंध की कॉपी 31 अगस्त 2022 तक भेजनी होगी। हार्ड कॉपी रजिस्टर्ड डाक से एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय, 179-डी, अतरसुइया प्रयागराज - 211003, उत्तर प्रदेश के पते पर और सॉफ्ट कॉपी ईमेल आईडी ‘damodarshree@gmail.com’ पर भेजनी है। आवेदन के साथ शिक्षण संस्थान से जारी पहचान पत्र की कॉपी भी संलग्न करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इन संस्थानों के छात्र, शोधार्थी हो सकते हैं शामिल
केंद्रीय विश्वविवद्यालय/अन्य विश्वविद्यालय जिनकी स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इनके संघटक महाविद्यालय, इसके अलावा आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ कॉलेज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राज्य/केंद्रीय मेडिकल कॉलेज, ट्रिपल आईटी, एक्एलआरआई जमशेदपुर, बिट्स पिलानी ें स्नातक/परास्नातक में अध्ययनरत विद्यार्थी अथवा शोधार्थी।



श्रेष्ठ प्रतिभागियों को मंच पर देनी होगी प्रस्तुति
10 सदस्यीय विशेषज्ञों की कमेटी 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करेगी। इनके नामों की घोषणा 16 सितंबर को होगी और दो अक्तूबर को समारोह वाले दिन सभी 10 प्रतिभागियों को मंच पर 15-15 मिनट का समय दिया जाएगा। सात मिनट तक वे अपने निबंध का प्रस्तुतिकरण करेंगे और अगले आठ मिनट में उन्हें निर्णायक मंडल के सवालों का जवाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed