फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you could not give exam due to traffic jam then you will get second chance

Prayagraj News: जाम में फंसकर नहीं दे सके परीक्षा तो मिलेगा दूसरा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
If you could not give exam due to traffic jam then you will get second chance
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और शहर में भीषण लग रहा है। ऐसे में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। भीड़ या जाम के कारण जो परीक्षार्थी 14 फरवरी प्रस्तावित अंग्रेजी लैंग्वेज की परीक्षा में समय से नहीं पहुंच पाते हैं, उनके लिए अगली तिथि में विशेष परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

14 फरवरी को अपराह्न दो बजे से आईएससी (12वीं) की अंग्रेजी लैंग्वेज के प्रश्नपत्र की परीक्षा प्रस्तावित है। काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने मंगलवार को इस बारे में आदेश जारी किया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य/परीक्षा केंद्र के प्रमुख को प्रयागराज के जिला प्रशासन से प्राप्त एक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी, जिसमें यह पुष्टि की गई हो कि अभ्यर्थी को को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हुई और वह आगामी विशेष परीक्षा में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त करना चाहता है।
विज्ञापन

प्रयागराज के वर्तमान हालात और बोर्ड परीक्षा के लेकर को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, जिसमें सीबीएसई और सीआईएससीई के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यह सहमति भी बनी कि 15 फरवरी से शुरू होने जा रही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के लिए भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि, प्रयास यही होगा कि यातायात सुगम रहे और परीक्षार्थी समय से केंद्रों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सीबीएसई की ओर से इस बारे में कोई अधिकृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और इस वक्त प्रतिदिन शहर की सड़कों पर भीषण जाम लग रहा है। नैनी, झूंसी व फाफामऊ में जाम के कारण दस मिनट का सफर दो-दो घंटे में पूरा हो रहा है। परीक्षार्थी परेशान हैं कि अगर परीक्षा वाले दिन जाम लगा तो केंद्र तक समय से कैसे पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि बोर्ड उनकी समस्या का समाधान करेगा।

वहीं, 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे और दो दिन पहले से भीड़ का असर दिखने लगेगा। 24 फरवरी को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा है, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। ऐसे में यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को भी केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed