{"_id":"5e31eccd8ebc3e4b63606151","slug":"if-you-bid-more-then-you-will-get-the-goons-called-they-will-not-know-naini-news-ald267018070","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर ज्यादा बोली तो गुंडे बुलवा कर उठवा लूंगी, पता नहीं चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ज्यादा बोली तो गुंडे बुलवा कर उठवा लूंगी, पता नहीं चलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी। सेंट्रल जेल नैनी के महिला कारागार में बंद एक महिला अधिवक्ता ने महिला हेड वार्डर को जेल से ही उठवा लेने की धमकी दी है। शिकायत मिलने पर जब आला अधिकारियों ने पूछताछ की तो बंदी महिला अधिवक्ता ने अधिकारियों से भी अभद्रता की। इस संबंध में महिला हेडवार्डर की तरफ से नैनी कोतवाली में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ जेल के आला अधिकारियों ने भी बंदी महिला अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने से नैनी सेंट्रल जेल के महिला कारागार में बंद जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं के आरोप में बंद महिला अंकिता जायसवाल पेशे से अधिवक्ता हैं। वह जेल में आए दिन बवाल काटती हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कैदियों की चेकिंग करने पहुंची महिला हेड वार्डर अनीता सिंह से बंदी अधिवक्ता अंकिता जायसवाल उलझ गई। महिला हेड वार्डर अनीता सिंह अन्य महिला बंदियों की तरह रूटीन में महिला अधिवक्ता अंकिता जायसवाल की तलाशी ले रही थी। जिस पर अंकिता जायसवाल ने ऐतराज जताया। जब महिला हेड वार्डर ने कहा कि तलाशी लेना रूटीन वर्क है तो अंकिता जायसवाल हत्थे से उखड़ गई। उसने महिला हेड वार्डर को न केवल अभद्रता की बल्कि यहां तक कह डाला कि जेल में रहते-रहते ही 10 गुंडों को बुलावा कर उसको उठवा लेगी और किसी को भनक तक नहीं लगेगी। महिला बंदी की इस दबंगई से महिला कारागार में खलबली मच गई थी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो अधिकारियों ने महिला अधिवक्ता अंकिता जायसवाल से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार अंकिता ने अधिकारियों से भी अभद्रता की। उसके बाद महिला हेड वार्डर अनीता सिंह ने नैनी कोतवाली में अंकिता जायसवाल के खिलाफ तहरीर दी। इस घटना से खलबली मची है।
एक महिला बंदी ने महिला हेड वार्डर को धमकी दी गई है। महिला हेड वार्डर की तरफ से नैनी पुलिस को तहरीर भेजी गई है। साथ में बंदी महिला अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई के साथ अन्य जेल में ट्रांसफर करने के लिए भी शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
हरिबक्श सिंह
वरिष्ठ जेल अधीक्षक
नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज।