{"_id":"5dc5c9f98ebc3e5b795973a5","slug":"if-the-mother-refused-to-watch-tv-the-student-hanged-allahabad-news-ald2596804180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने टीवी देखने से मना किया तो फांसी पर लटका छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने टीवी देखने से मना किया तो फांसी पर लटका छात्रा
विज्ञापन
मां ने टीवी देखने से मना किया तो फांसी पर लटका छात्र
इंटर में पढ़ता था, रात में कहा था पढ़ने के लिए
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के शकुंतला कुंज कालोनी में गुरुवार की रात इंटर के छात्र शुभाशीष (17) ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात उसे टीवी देखते देख मां ने मना किया और पढ़ने को बोला था। इसी से गुस्सा होकर शुभाशीष ने फांसी लगा ली। तड़के घर वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। घर वाले दिन भर रोते बिलखते रहे। मां की तबियत खराब हो गई थी।
शकुंतला कुंज कालोनी के रहने वाले गणेश शंकर एयरफोर्स कर्मचारी हैं। शुभाशीष तीन बेटियों के बीच इकलौता बेटा था। इस साल उसको इंटर की परीक्षा देनी थी। गुरुवार देर रात मां ने सुनीता ने देखा कि शुभाशीष टीवी देख रहा है। उन्होंने मना किया, कहा कि इस साल वह मेहनत कर ले तो परीक्षा में अच्छे अंक आ जाएंगे। शुभाशीष इसी बात पर खफा होकर अपने कमरे में चला गया। तड़के घर वालों ने देखा कि उसने फांसी लगा ली है। तुरंत उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां सुनीता की तबियत खराब हो गई थी। बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। पिता भी पोस्टमार्टम हाउस में सुबक रहे थे। इकलौते बेटे को खोकर वह जैसे चेतना शून्य हो गए थे। उनके पास सांत्वना देने आने वालों की भी आंखें नम हो जा रही थी।