फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the lover hanged himself, then the girlfriend slit his throat with a blade

प्रेमी ने फांसी लगाई तो प्रेमिका ने ब्लेड से रेता अपना गला

Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
If the lover hanged himself, then the girlfriend slit his throat with a blade
suicide - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेमी के फांसी लगाकर जान देने से दुखी बीए की छात्रा ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना कर्नलगंज में हुई, जबकि छात्रा के प्रेमी ने जौनपुर स्थित अपने पैतृक घर में जान दी। पुलिस का कहना है कि छात्रा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा कर्नलगंज में अपने चाचा-चाची के घर रहकर पढ़ाई करती है। वह शहर के एक कॉलेज से बीए कर रही है। छात्रा के चाचा-चाची जिस मकान में किराये के कमरे में रहते हैं, उसी मकान में एक अन्य किरायेदार का भतीजा आदर्श जैसवार (26) निवासी सिकरारा, जौनपुर भी रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन



एक ही मकान में रहने के कारण छात्रा और आदर्श में जान पहचान हो गई और फिर दोनों करीब आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों साथ-जीने मरने की कसमें खाने लगे। हालांकि करीब एक हफ्ते पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिससे उनके बीच बातचीत बंद हो गई। यहां तक कि पांच दिन पहले आदर्श कमरा छोड़कर अपने पैतृक घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा ने खुद को कमरे में कर लिया था बंद
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह सूचना आई कि आदर्श ने अपने पैतृक घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। यह जानकारी जैसे ही छात्रा को मिली, वह परेशान हो गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया। बहुत देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। छात्रा लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी और उसके गले से लगातार खून बह रहा था।



सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई और छात्रा को बेली अस्पताल पहुंचाया। जहां से छात्रा को रेफर कर दिया गया, जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल से ब्लेड बरामद किया गया है। छात्रा के घरवाले भी आ गए हैं। फिलहाल किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed