Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the accused cannot present himself then Jaunpur SP should appear in the court

High Court : मुल्जिम पेश नहीं कर सके तो जौनपुर एसपी अदालत में हाजिर हों

Wed, 26 Feb 2025 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुल्जिम को गैर जमानती वारंट तामील नहीं कराने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने वारंटी मुल्जिम को दस दिन के भीतर कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
If the accused cannot present himself then Jaunpur SP should appear in the court
अदालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुल्जिम को गैर जमानती वारंट तामील नहीं कराने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने वारंटी मुल्जिम को दस दिन के भीतर कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने की दशा में जौनपुर के पुलिस अधीक्षक को 12 मार्च को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर हो कर स्पष्टीकरण देना होगा।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की अदालत ने संगीता पटेल की याचिका पर अधिवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी को सुनकर दिया है। मामला जौनपुर के बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है। याची की शादी जयपालपुर गांव के निवासी रमेश पटेल संग हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में वैवाहिक विवाद उत्पन्न हो गया। संगीता ने पति रमेश के खिलाफ भरण पोषण का वाद दाखिल किया था। कोर्ट में भत्ता भी तय कर दिया गया लेकिन पति की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसके खिलाफ पत्नी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने पति के खिलाफ पहले कई जमानती और फिर गैर जमानती वारंट जारी किए। लेकिन बादशाहपुर थाने की पुलिस वारंट तामील कराने में विफल रही। इसके खिलाफ याची ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed