फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If Ganga, Bharat and Hanuman meet Shiva's locks, tears will flow.

पथरचट्टी रामलीला : शिव की जटाओं से गंगा...भरत-हनुमान मिलेंगे तो बहेगी आंसुओं की धारा,

Mon, 23 Sep 2024 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 07:36 AM IST
सार

मंच पर रंग-बिरंगी झालरों की छटाएं भी दर्शकों को मोहित करेंगी। कमेटी के मीडिया प्रभारी लल्लू लाल गुप्त सौरभ ने बताया कि इस बार साउंड सिस्टम से लेकर पात्रों के वस्त्रों तक सब नया देखने को मिलेगा। संयोजक धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है।

विज्ञापन
If Ganga, Bharat and Hanuman meet Shiva's locks, tears will flow.
भगवान शिव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी ने तीन अक्तूबर से दस दिनों तक आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार रामलीला में दो और प्रसंग जोड़े गए हैं। शुभारंभ के पहले ही प्रसंग में कैलाश पर्वत पर विराजमान रामकथा सुनाते भगवान शिव की जटाओं से निकलती गंगा की धारा भक्त देख सकेंगे। दूसरा भरत-हनुमान के मिलन का भावुक कर देने वाला प्रसंग जोड़ा गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा बिजली के कड़कने-चमकने के दृश्य भी ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से दिखाए जाएंगे। साथ ही तेज व क्लियर आवाज के लिए साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है। मंचन ढाई घंटे का होगा। इस बार कलाकारों के परिधान काशी से मंगाए जा रहे हैं। राजाओं के मुकुट व उनकी मालाओं समेत रानियों के आभूषण भी अभिनव रूप में होंगे।
विज्ञापन


मंच पर रंग-बिरंगी झालरों की छटाएं भी दर्शकों को मोहित करेंगी। कमेटी के मीडिया प्रभारी लल्लू लाल गुप्त सौरभ ने बताया कि इस बार साउंड सिस्टम से लेकर पात्रों के वस्त्रों तक सब नया देखने को मिलेगा। संयोजक धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी ऋषभ गुप्ता तीसरी बार बनेंगे राम
डिस्पोजिबल वस्तुओं के थोक कारोबारी कटरा के रहने वाले ऋषभ गुप्ता को तीसरी बार राम बनने का मौका मिला है। इन्होंने पहली बार 2021 में कटरा रामलीला कमेटी में राम का किरदार निभाया था। उसके बाद इन्हें 2023 में पथरचट्टी की रामलीला में राम बनने का मौका मिला था।

बंगलूरू की सिस्को कंपनी की एचआर तीसरी बार बनेंगी सीता
बंगलूरू की सिस्को कंपनी की एचआर मिर्जापुर की रहने वाली श्रेया सिंह पथरचट्टी रामलीला से 2016 से जुड़ी हैं। अबकी ये तीसरी बार सीता का किरदार निभाएंगी। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। रामलीला की वजह से ये इस समय वर्क फ्रॉम होम पर हैं। शाम में रिहर्सल करती हैं l

वेब सीरीज में काम करने वाले इंद्रजीत सिंह बनेंगे लक्ष्मण

मुंबई में रहकर आठ साल से वेब सीरीज में काम करने वाले प्रयागराज के इंद्रजीत सिंह इस बार लक्ष्मण बनेंगे। यह पात्र मिलने पर इंद्रजीत खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे। कह रहे हैं कि 2021 में भरत का पात्र मिला था। हमेशा से लक्ष्मण बनने का सपना था। हर साल किसी न किसी कारण से यह पात्र नहीं मिल पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed