फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IERT news

आईईआरटी में अव्यवस्था पर भड़के छात्र, तालाबंदी

Tue, 03 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
IERT news
IERT news - फोटो : CITY DESK
लगाया आरोप, लैब में रखे कंप्यूटर खराब, प्रयोगशाला में मैटेरियल उपलब्ध नहीं
विज्ञापन

हंगामे के दौरान पहुंचे अधिकारियों ने जल्द हालात सुधारने का आश्वासन दिया
प्रयागराज। आईईआरटी में अव्यवस्थाओं को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों ने सोमवार को सुबह संस्थान खुलते ही हंगामा कर दिया। छात्र-छात्राओं ने संस्थान के गेट नंबर दो पर तालाबंदी कर दी। हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। हंगामे के चलते प्रयाग स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में जाम लग गया। छात्रों का आरोप था कि संस्थान में उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं ठप हैं। शौचालय और पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप था कि संस्थान का मेन गेट हमेशा बंद रहता है, इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि संस्थान में लैब और वर्कशाप की मशीनें पुरानी और खराब हैं। लैब में उन्हें प्रैक्टिकल करने के लिए संस्थान कोई मैटेरियल उपलब्ध नहीं कराता है। इस कारण से प्रयोगात्मक कक्षाएं मात्र औपचारिक होकर रह गईं हैं। अस्सी के दशक की मशीनें पुरानी और खराब होने के चलते बंद हैं। संस्थान के कंप्यूटर लैब में छात्रों के अनुपात में बहुत कम कंप्यूटर हैं, जो हैं भी सब पुराने और खराब हैं।
विज्ञापन

घेराव एवं प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि संस्थान में शौचालय की हालत बहुत खराब है। शौचालयों की साफ-सफाई नहीं होती, अधिकांश टूटे और जर्जर हैं। कई के खिड़की-दरवाजे टूटे हैं, इससे छात्राओं को परेशानी होती है। हंगामे के दौरान छात्राओं की इस बात को लेकर सबसे अधिक शिकायत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लासरूम में गिर रही छत की स्लैब
अपने गौरवशाली इतिहास और भवन के लिए जाना जाने वाला आईईआरटी वर्तमान समय में दुर्दशा का शिकार है। संस्थान की दीवारें जजर्र हैं, क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान आए दिन छत की स्लैब गिर जाती है, इसकी चपेट में आकर छात्र-छात्राएं चोटिल हो रहे हैं। कई बार तो पंखे तक गिर चुके हैं। क्लासरूम की पुताई और सफेदी कब हुई है, इस बारे में संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी भी नहीं बता सके।
छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए आरओ की व्यस्था नहीं
सरकार एक ओर गांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए आरओ युक्त पानी की व्यवस्था की बात कर रही है, वहीं देश के अच्छे पालीटेक्निक संस्थानों में शामिल आईईआरटी में छात्रों को टंकी का पानी पीना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि संस्थान में लगी टंकी की साफ-सफाई नहीं होने से आए दिन छात्र-छात्राएं बीमार पड़ते रहते हैं। हंगामे के दौरान पहुंचे प्रशासन और पुलिस के लोगों ने छात्रों से जल्द सुविधा में सुधार का वादा किया गया।

संस्थान में लैब के लिए मैटेरियल सोमवार को ही आ गया, मैटेरियल सप्लाई करने वाला बीमार पड़ गया था, इस कारण परेशानी हुई। संस्थान की शेष समस्याएं दूर करने के लिए नियंत्रक से मांग की जाएगी। डॉ. विमल कुमार मिश्र, निदेशक, आईईआरटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed