{"_id":"5e5ea8b28ebc3ec7547cfa74","slug":"iert-cultural-fest-2020-allahabad-news-ald270131576","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईआरटी सांस्कृतिक उत्सव 2020: इलेक्ट्रॉनिका सोसाइटी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईआरटी सांस्कृतिक उत्सव 2020: इलेक्ट्रॉनिका सोसाइटी बनी चैंपियन
विज्ञापन
IERT Cultural fest 2020
- फोटो : ALDCOMPACT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनेजमेंट एवं स्टार सोसाइटी को क्रमश: प्रथम रनरअप, द्वितीय रनरअप का पुरस्कार
प्रयागराज। आईईआरटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 2020 मंगलवार को पूरा हो गया। पूरे आयोजन में नौ सोसाइटी की भागीदारी रही। उत्सव में इलेक्ट्रॉनिका सोसाइटी ओवरऑल चैंपियन रही। प्रथम रनरअप मैनेजमेंट सोसाइटी एवं द्वितीय रनरअप स्टार सोसाइटी रही। दूसरे दिन कामेडी शो, सोलो डांस, क्विज और डंब सरॉड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कामेडी शो में इलेक्ट्रॉनिका सोसाइटी की गौरव सोनी एवं स्नेहा चौधरी की जोड़ी पहले, मैनेजमेंट के अभयराज एवं दीपांशी शुक्ला की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
सोलो डांस में मैनेजमेंट की सृष्टि सिंह पहले, इन्स्को की विनीता पटेल दूसरे स्थान पर रहीं। क्विज में सॉपी के रवीश कुमर यादव पहले, इलेक्ट्रिकल के रोहित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। डम्ब सरॉड में इलेक्ट्रानिका की अंजली वर्मा एवं शुभम गुप्ता की जोड़ी पहले और सॉपी के साक्षी एवं सृष्टि की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को वित्त नियंत्रक आरएन मिश्र एवं निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने पुरस्कृत किया। ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी इलेक्ट्रानिक्स के विभागाध्यक्ष सत्य प्रकाश को प्रदान की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ. एके शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत एवं सचिव सुनील निषाद ने धन्यवाद किया। इस मौके पर उमाशंकर वर्मा, आरके सिंह, मेजर गिरीश चंद्र सिंह, विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक छात्र मौजूद रहे।