फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Identity cards will be made to provide facilities to eunuchs

Prayagraj news : किन्नरों को सुविधाएं दिलाने के लिए बनाए जाएंगे पहचान पत्र, तैयार किया जा रहा विवरण

Tue, 09 Aug 2022 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 12:05 AM IST
सार

किन्नर कल्याण बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में सदस्य कौशल्या नंदगिरी टीना मां ने बताया कि प्रदेश में समाज के लोगों का विवरण तैयार किया जा रहा है। इन्हें शिक्षित किया जाएगा। इसके तहत मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Identity cards will be made to provide facilities to eunuchs
सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थर्ड जेंडर को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए कई स्तर पर योजनाएं बनाई हैं। इसके लिए इनका विवरण तैयार कर पहचान पत्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिले में तीन किन्नराें का पहचान पत्र बन भी चुका है। इस आधार पर ये योजनाओं का सीधे लाभ पा सकेंगे।

विज्ञापन



किन्नर कल्याण बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में सदस्य कौशल्या नंदगिरी टीना मां ने बताया कि प्रदेश में समाज के लोगों का विवरण तैयार किया जा रहा है। इन्हें शिक्षित किया जाएगा। इसके तहत मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके लिए हर अस्पताल में पांच बेड का वार्ड होगा। स्वरूपरानी अस्पताल पांच बेड का अलग वार्ड बनाया भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि किन्नरों की सुनवाई के लिए थानों में भी अलग सेल होगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर थर्ड जेंडर के लिए अलग टॉयलेट होगा।
विज्ञापन



उन्होेंने बताया कि प्रदेश भर में किन्नराें का सर्वे कराके विवरण सरकार को भेजा जाएगा। ताकि, उनके लिए योजनाएं शुरू करने के साथ पात्रों तक लाभ भी पहुंचाया जा सके। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह ने बताया कि जिले में 300 किन्नरों के होने की बात कही जा रही है। इनका विवरण तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेवायोजन पोर्टल पर होगा पंजीकरण
शिक्षित किन्नराें का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाएगा। इससे इनके पास रोजगार पाने का अवसर होगा। इन्हें रोजगार मेले में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed