{"_id":"578e88d24f1c1b347fc4bdd7","slug":"i-d-laid-out-on-the-pretext-of-meeting-political-outing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलन के बहाने बिछाई सियासी गोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलन के बहाने बिछाई सियासी गोट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
अनिल शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेस पार्टी अब ईद मिलन के बहाने सियासी गोट बिछा रही है। पार्टी ने ईद मिलन समारोह के जरिये मुस्लिमों को साधने की कोशिश शुरू कर दी है। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसे समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के नेता भी इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री चौधरी गार्डन में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे और उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि केंद्र सरकार राज्यपाल कार्यालयों का भगवाकरण कर रही है। राज्यपालों के जरिये गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर बनाना ही केंद्र सरकार का एजेंडा है। कहा कि कांग्रेस की नई टीम के अध्यक्ष राज बब्बर और सीएम पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित के स्वागत में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि सूबे में अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी।
समारोह के आयोजक अल्पसंख्यक विभाग के वाइस चेयरमैन फुजैल हाशमी ने कहा कि ईद मिलन समारोह हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। इससे सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत होगा। पार्टी के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, पार्टी नेता चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, गौहर काजमी, नफीस अनवर, मुकुंद तिवारी, परवेज सिद्दीकी, अजय मिश्र, अनिल कुशवाहा, मास्टर तनवीरुल हसन, शिवजी मिश्र, सैयद शकील परवेज, मोहम्मद सरताज, वसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।