फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband slept in the room, married woman found hanging, dowry murder case filed

Prayagraj : कमरे में सोया था पति, फांसी में लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के नरायनदास का पूरा गांव में शनिवार की रात कमरे के भीतर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसी कमरे में पति सोया था। विवाहिता को फांसी पर लटकता देख परिजन सन्न रह गए।

विज्ञापन
Husband slept in the room, married woman found hanging, dowry murder case filed
Prayagraj News : किरन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के नरायनदास का पूरा गांव में शनिवार की रात कमरे के भीतर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसी कमरे में पति सोया था। विवाहिता को फांसी पर लटकता देख परिजन सन्न रह गए। फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मायकेवालों को हुई तो मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

फाफामऊ थाना क्षेत्र के बरबोली गांव निवासी रामराज मौर्य की 22 वर्षीय बेटी किरन का विवाह तकरीबन एक साल पहले झूंसी के नरायन दास का पूरा गांव निवासी हेमंत कुशवाहा से हुई थी। हेमंत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि विवाह के कुछ रोज बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसी बीच शनिवार की रात पति-पत्नी कमरे के भीतर सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


किरन ने कमरे के भीतर दरवाजे के रोशनदान में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात पति हेमंत की नींद खुली तो देखा कि पत्नी किरन फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। आननफानन विवाहिता को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


उसकी मौत की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तथा ससुरालवालों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि दहेज के लिए विवाहिता की पहले हत्या की गई और बाद में शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने मायकेवालों की तहरीर पर पति हेमंत, ससुर सीताराम, सास तथा जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed