फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hunger ground in the mill... uniform from mother's lap

Prayagraj News: चक्की में पीसी भूख... मां के आंचल से निकली वर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hunger ground in the mill... uniform from mother's lap
हरिसेनगंज1-वर्दी में दरोगा बना बेटा देवेंद्र2-ममता की मूरत रामा देवी
पति की मौत के बाद रतनसेनपुर की रामा देवी ने तीन दूधमुंहे बच्चों को पालने के लिए आटा-चक्का में अपनी भूख को पीसा। रातों में जगकर बच्चों के जीवन को गढ़ा। मां की ममता और मेहनत ने बेटे को वर्दीधारी बना दिया।
विज्ञापन



हरिसेनगंज के रतनसेनपुर गांव की रामा देवी के पति श्यामलाल का निधन शादी के कुछ सालों के बाद हो गया। गोद में दुधमुंहा बेटा देवेंद्र और दो बेटियां शालिनी व प्रीति थे। पति की मौत के बाद अपनों ने भी साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

बच्चों को परवरिश देने के लिए आटा-चक्की का व्यवसाय शुरू किया। चक्की में दिन-रात खुद को पीसा। खुद आधे पेट रहकर बच्चों को भरपेट खाना दिया। तीनों बच्चों को मेहनत से पाला। उसी का नतीजा है कि बेटा देवेंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। जबकि बेटियां अच्छे घरों में ब्याही गई हैं। रामा देवी कहती हैं, जब चक्की चलाते समय हमेशा जहन में बच्चों भविष्य की चिंता रहती थी। आज बच्चे सफल हैं तो मेहनत वसूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वक्त के साथ हालात बदले, बेटियों की शादी की


वक्त के साथ हालात बदले रामा देवी ने अकेले दम पर बेटी शालिनी और प्रीति की पढ़ाई से लेकर शादी तक जिम्मेदारी बखूबी संभाली। बेटे देवेंद्र को मेहनतकश बनने के लिए प्रेरित किया। शहर भेजकर उच्च शिक्षा दिलाई। इसी का परिणाम रहा कि मां के आंचल से वर्दी निकली।

आईएएस बनना चाहते हैं देवेंद्र


दरोगा बनने के बाद देवेंद्र का सपना आईएएस बनने का है। वह इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं। देवेंद्र कहते हैं कि मां ने खुद चक्की में पिसकर हमें गढ़ा है। आईएएस बनकर मां को सबसे बड़ा तोहफा देना ही उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed