फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hundreds of houses will be broken before the roads become smart, the red mark on Prayagraj's Shan Palace Theater

सड़कें स्मार्ट होने से पहले टूटेंगे सैकड़ों मकान, प्रयागराज की शान पैलेस थियेटर पर भी लगा लाल निशान

Sat, 03 Oct 2020 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of houses will be broken before the roads become smart, the red mark on Prayagraj's Shan Palace Theater
इलाहाबाद की शान पैलेस थियेटर। - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी कंपनी एक साल के भीतर शहर की 17 सड़कों का कायाकल्प करने की तैयारी में है। चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से सड़कों को स्मार्ट करने से पहले प्रस्तावित क्षेत्रों में सैकड़ों मकानों का आंशिक भाग तोड़ा जाएगा। इसके लिए तकनीकी अफसरों की टीमें इन दिनों चिह्निकरण कर लाल निशान लगा रही हैं। लाल निशान देखकर संबंधित मोहल्लों के लोग आशियाना टूटने की आशंका से सहमे हैं। 
विज्ञापन


दो वर्ष पहले बनी योजना अब चढ़ेगी परवान
कुंभ से पहले चिन्हित सड़कों को स्मार्ट करने की योजना किसी न किसी कारण अटकती रही। कभी टेंडर तो कभी ले आउट को लेकर अफसरों में राय नहीं बनी। करीब डेढ़ वर्ष पहले तात्कालिक कमिश्नर आशीष गोयल ने चिह्नित सड़कों का काम पूरा करने का निर्देश दिया था। अब औपचारिकताओं को पूरी कराकर कार्यदायी संस्था प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कार्यादेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस, कटरा में फिलहाल हो रही पैमाइश
शहर की जिन सड़कों को स्मार्ट किया जाना हैं, उनमें सिविल लाइंस के व्यस्त संपर्क मार्ग शामिल हैं। क्लाइव रोड, स्ट्रेची रोड के साथ कूपर रोड और नया कटरा से कचहरी जाने वाले मार्ग पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। लाल निशान के साथ यह भी लिखा जा रहा है कि कहां, कितना ध्वस्तीकरण प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा कायाकल्प, सुंदरीकरण
स्मार्ट सिटी की ओर से जारी सूची के मुताबिक शहर के नवाब यूसुफ रोड से पीडी टंडन मार्ग तक स्ट्रैची रोड, नवाब यूसुफ रोड से पीडी टंडन मार्ग तक क्लाइव रोड, नवाब यूसुफ रोड से कूपर रोड, ताशकंद मार्ग, डॉ. लोहिया मार्ग, तेज बहादुर सप्रू मार्ग, स्टैनली रोड से कचहरी रोड क्रासिंग तक मिशन रोड, सुभाष नगर रोड, लक्ष्मी टाकीज से इविवि चौराहे तक शोभनाथ सिंह मार्ग, हिन्दू हॉस्टल से मनमोहन पार्क चौराहे तक कमला नेहरू रोड, कचहरी रोड से सुभाष नगर रोड चौराहे तक  नया कटरा का मम्म्फोर्डगंज मार्ग, स्टैनली रोड मास्टर जहरुल हसन रोड तक बाबू विंदेश्वरी मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग  से थार्नहिल रोड तक पन्ना लाल रोड, बालसन चौराहे से चर्च लेन चौराहे से बक्शी बांध तक हाशिमपुर रोड को स्मार्ट सड़कों की सूची में शामिल किया गया है। 

एक साल में 70 करोड़ के खर्च से दो चरणों में होगा काम
पीडीए सड़कों स्मार्ट करने के लिए करीब 70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह काम एक वर्ष के भीतर दो चरणों में पूरा कराने की योजना है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण, डिवाइडर, पाथवे, अंडरग्राउंड बिजली की लाइन, स्ट्रीट लाइटों का काम कराया जाएगा। 

स्मार्ट सिटी के नक्शे पर रात में किया जा रहा चिह्नीकरण
शहर की जिन 17 सड़कों को स्मार्ट बनाया जाना है उनमें चिह्निकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। पीडीए यह काम स्मार्ट सिटी की ओर से उपलब्ध कराए गए नक्शे के आधार पर करेगा। नक्शा नगर निगम ने दिया फिर पीडब्ल्यूडी और पीडीए के अफसरों ने चिह्नीकरण का काम शुरू कराया। यह काम रात में किया जा रहा है। सुबह लोग लाल निशान देखकर परेशान हो जाते हैं। 

नवाब यूसुफ रोड से पीडी टंडन मार्ग पर एमजी मार्ग स्थित प्रयागराज की शान ऐतिहासिक पैलेस थियेटर की बिल्डिंग पर भी लाल निशान लगाया गया है। यहां निशान के साथ दो मीटर का चिह्किरण किया गया है। तोड़फोड़ हुई तो थियेटर का स्वरूप ही बिगड़ जाएगा। 

पैलेस थियेटर परिसर के आसपास रहने वालों के मुताबिक 1924 में इसका निर्माण किया गया था। करीब तीन साल बाद यह थियेटर सौ साल पुराना हो जाएगा। तमाम मुश्किलों के बाद भी प्रबंधन ने इस थियेटर को बंद नहीं होने दिया। फ्री होल्ड भूमि पर बने इस पैलेस थियेटर का नक्शा पीडीए ने ही पास किया है। ऐसे में यहां तोड़फोड़ का चिह्निकरण लोगों में चर्चा का विषय बना है। 

2008 में गिरी थी छत, पांच साल लगे थे पुनर्निमाण और अनुमति में
जानकारों के मुताबिक पैलेस थियेटर की छत वर्ष 2008 में गिर गई थी। बाद में इस ऐतिहासिक थियेटर के कायाकल्प से पहले पीडीए से नक्शा पास कराया गया। बिल्डिंग ने नया स्वरूप लिया तो लाइसेंस में पेच फंसा। सात जून वर्ष 1913 में बाहर वही पुराना पर भीतर से नए स्वरूप में आए पैलेस थियेटर में सिनेमा शो का एक बार फिर शुभारंभ हुआ। अब इस थियेटर पर फिर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। 


तोड़फोड़ की जद में आएंगे कई होटल और बड़े भवन 
सड़कों को स्मार्ट करने के लिए जिस तरह चिह्निकरण किया जा रहा है ऐसे  में साफ है कि तोड़फोड़ की जद में कई होटल और बड़े भवन ही नहीं छोटे निर्माण भी आएंगे। स्ट्रेची रोड पर शहर के दो बड़े होटल तो शायद बच जाएं पर उनकी चाहरदीवारी और ग्रीनरी उजड़ जाएगी। यही नहीं मम्फोर्डगंज से कचहरी चौराहे और पन्ना लाल रोड पर भी बड़े भवनों का आंशिक भाग तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed