{"_id":"5f5145068ebc3e53876320d5","slug":"hukkah-bar-ban-movement-in-prayagraj-city-desk-news-ald2853173175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हुक्का बार आंदोलन की लड़ाई लड़ने वालों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हुक्का बार आंदोलन की लड़ाई लड़ने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन
Hukka Bar
- फोटो : Social Media
प्रयागराज। हुक्का बार बंद कराने को लेकर आंदोलन की लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवियों का स्वच्छ वसुंधरा सोसायटी की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी शामिल हुए। मुट्टीगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुमार नारायण ने पार्षद किरण जायसवाल एवं जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी एवं उनकी पूरी टीम को अंगवस्त्रम पहनाने के साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नौजवानों को सही मार्गदर्शन देने का काम हमको और आपको करना है। हुक्का बार का प्रचलन देश के नौजवानों का भविष्य अंधकार मय कर देता। उनका जीवन बर्बाद कर देता। इसके लिए इन समाजसेवियों ने जो आवाज उठाई आंदोलन किए और उसे प्रतिबंध लगवाने काम किया। यह स्वागत योग्य कदम है।
कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश केसरवानी जी ने किया। इस अवसर पर स्वच्छ वसुंधरा सोसायटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल की मौजूदगी में शलभ पांडे, हर्षित केसरवानी, कुलदीप चौरसिया, रवि शुक्ला, गौरी शंकर वर्मा, राजा मेहरोत्रा, आयुष श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में संतोष अग्रहरि, रश्मि जायसवाल,प्यारेलाल जायसवाल, पीयूष मारवाड़ी, रचित यादव आदि मौजूद रहे।