{"_id":"5734e0654f1c1be24c91a550","slug":"hrd-minister-s-effigy-burnt-congressman-opposes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संसाधन मंत्री का पुतला फूंक कांग्रेसियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संसाधन मंत्री का पुतला फूंक कांग्रेसियों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका स्मृति का पुतला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू की ओर से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी पर विवि के मामलों में हस्तक्षेप करने के आरोप पर कांग्रेस के लोगों ने स्मृति ईरानी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी इस्तीफा दो के नारे के बीच पुतला दहन किया। इनका कहना था कि कुलपति के समाचार पत्रों के माध्यमों के साथ बातचीत में यह बात खुलकर सामने आ गई है कि शिक्षण संस्थानों एवं विवि में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप बढ़ा है।
कांग्र्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि इलाहाबाद केंद्रीय विवि का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां से एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं निकली हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री गलत तरीके से विवि की स्वायत्तता पर हमला किया है। इस कारण से परिसर में अराजकता की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि विवि में सरकार के नाहक हस्तक्षेप को कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेंगे। तारिक सईद अज्जू ने कहा कि विवि का माहौल खराब करने में सपा-भाजपा दोनों मिलकर राजनीति कर रहे हैं। यह छात्र विरोधी कदम है। पुतला फूंकने वालों में एससी वर्मा, शिवमनोरथ शुक्ल, राजकुमार सिंह, दीपचंद्र शर्मा, इमरान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
भारत उदय सेना ने विश्वविद्यालय को राजनीति का मैदान बनाए जाने की निंदा की है। सेना की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस गलत तरीके से कुलपति एवं मानव संसाधन विकास मंत्री के बीच खाई खड़ी करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा एवं कांग्रेस की ओर से कुलपति पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। निंदा करने वालों में आनंद जी टंडन, संदीप मिश्र, सत्या तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।