{"_id":"5e8e258e8ebc3e775321c7ee","slug":"hpone-calls-on-helpline-bjp-workers-are-helping-city-desk-news-ald272908710","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन नंबर पर आ रहे फोन, भाजपा कार्यकर्ता पहुंचा रहे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलाइन नंबर पर आ रहे फोन, भाजपा कार्यकर्ता पहुंचा रहे मदद
विज्ञापन
hpone calls on helpline bjp workers are helping
- फोटो : CITY DESK
लॉकडाउन की वजह से मजदूर, गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद के लिए पिछले कुछ दिनों से समाजसेवी संगठनों के साथ स्थानीय सांसद, मेयर, विधायकों आदि ने भी अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। भाजपा महानगर, यमुनापार एवं युवा मोर्चा ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों के आवास के नजदीक तक राशन आदि उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। इस वजह से हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बुधवार को महावीरन गली स्थित मलिन बस्ती में सौ से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। इस कार्य में पार्षद अजय यादव, आनंद घिल्डियाल, आनंद अग्रवाल आदि का भी सहयोग रहा। वहीं दूसरी ओर सांसद केशरी देवी पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य आदि की अगुवाई में शिवकुटी मंडल में राशन वितरण किया गया। इस दौरान पार्षद पवन श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी, दिनेश पटेल, अजय सिंह, चंद्रिका पटेल, भूपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा महानगर द्वारा मीरापुर और नैनी मंडल में गरीब एवं असहाय लोगों की मदद की गई। यहां के ककरहाघाट, हर्षवर्धन नगर, बरगद घाट, नैनी एडीए कालोनी आदि स्थानों महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ गिरि बाबा, बृजेश मिश्र, दिलीप केसरवानी, राजेश केसरवानी आदि ने मोदी किट का वितरण किया।
50 छात्र-छात्राओं को पहुंचाया राशन
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को भी तकरीबन 50 छात्र-छात्राओं तक राशन पहुंचाया गया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विनय मिश्र सिंटू ने बताया कि बुधवार को छोटा बघाड़ा, सलोरी, गोविंदपुर, कटरा, राजापुर आदि मोहल्लों में उदित शुक्ला, बबलू केसरवानी, विपिन तिवारी, सजल अग्रवाल, सचिन मिश्र, बच्चा श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, मोनू भारतीय आदि की मदद से छात्र-छात्राओं तक राशन पहुंचवाया गया।