railway : मुश्किल होगा हावड़ा का सफर, मुंबई मेल, पूर्वा समेत 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
अगले कुछ दिन हावड़ा, कोलकाता जाने वाले यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होने जा रहा है। पूर्व रेलवे द्वारा वर्धमान रेलवे स्टेशन पर किए जाने वाले तकनीकी कार्य की वजह से प्रयागराज से हावड़ा एवं कोलकाता जाने वाली 14 ट्रेनें रेलवे निरस्त करने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
अगले कुछ दिन हावड़ा, कोलकाता जाने वाले यात्रियों का सफर मुश्किल भरा होने जा रहा है। पूर्व रेलवे द्वारा वर्धमान रेलवे स्टेशन पर किए जाने वाले तकनीकी कार्य की वजह से प्रयागराज से हावड़ा एवं कोलकाता जाने वाली 14 ट्रेनें रेलवे निरस्त करने जा रहा है। इन सभी ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे अलग-अलग तिथियों में करने जा रहा है। निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनों में मुंबई मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, क्षिप्रा एक्सप्रेस आदि शामिल है। इन ट्रेनों का निरस्तीकरण एक फरवरी से 13 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में रहेगा।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
12321 हावड़ा- मुंबई सीएसटी मेल - एक फरवरी 23
12322 मुंबई सीएसटी-हावड़ा मेल - तीन फरवरी 23
12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस - तीन फरवरी 23
12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस - चार फरवरी 23
12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस - नौ फरवरी 23
12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस - दस फरवरी 23
22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस - सात फरवरी 23
22912 हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस - नौ फरवरी 23
12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस - पांच फरवरी 23
12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस - चार फरवरी 23
13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस - नौ फरवरी 23
13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस - 11 फरवरी 23
12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस नौ फरवरी 23
12316 उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस 13 फरवरी 23