फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   How did the police not feel guilty in the criminal area?

प्रयागराजः अपराधी क्षेत्र में तो पुलिस को कैसे नहीं लगी भनक? 

Sat, 08 Jun 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
How did the police not feel guilty in the criminal area?
prayagraj - फोटो : प्रयागराज
घूरपुर के इरादतगंज में पुलिस टीम पर हमले की घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल अफसर खुद बता रहे हैं कि अपराधी अशोक कोल काफी दिनों से रिटायर दरोगा के मकान में किराये पर रह रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर कैसे घूरपुर पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। 
विज्ञापन


बारा पुलिस जिस अशोक कोल को पकड़ने गई थी वह शातिर अपराधी बताया जा रहा है। उस पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर जेल भी भेजा जा चुका है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह रिटायर दरोगा के मकान में करीब छह महीने से रह रहा था। यह मकान इरादतगंज फ्लाईओवर से कुछ ही दूरी पर है और पिछले कई महीनों से यहां आए दिन लूट व छिंनैती की वारदातें भी हो रही थीं।
विज्ञापन


बड़ा सवाल यह है कि अपराधी के किराये के मकान में रहने की भनक आखिर कैसे घूरपुर पुलिस को नहीं लगी। वह भी तब जब अफसर इस बात का दावा कर रहे हैं कि पिछले कई दिनों से अशोक की तलाश की जा रही थी। चर्चा इस बात की भी रही कि रिटायर दरोगा के इसी मकान से कुछ साल पहले भी बदमाश पकउ़े जा चुके हैं। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस सोती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में बारा व घूरपुर पुलिस के बीच सामंजस्य की भी कमी दिखी। दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि सामान्यतया किसी अन्य थाना क्षेत्र में कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है। इस बारे में घूरपुर एसओ बृजेश सिंंह का कहना है कि घटना के बाद वायरलेस पर मिले मैसेज पर उन्हें घटना की जानकारी हुई और फिर वह मौके पर पहुंचे। उधर एसपी यमुनापार ने बताया कि बदमाश का पीछा करने के दौरान बारा पुलिस को इतना समय ही नहीं मिल सका कि घूरपुर पुलिस को सूचना दी जा सके। हालांकि यह घूरपुर पुलिस के सूचनातंत्र पर भी सवाल है कि कैसे उसे पुलिस व बदमाशों के बीच भिड़ंत की खबर नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed