फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Housing gift can be available soon in the border extended area, PDA started survey for land

प्रयागराज : सीमा विस्तारित क्षेत्र में जल्द मिल सकती है आवास की सौगात, भूमि के लिए पीडीए ने शुरू कराया सर्वे

Fri, 02 Jun 2023 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 11:44 AM IST
सार

शहर में लंबे समय से पीडीए की ओर से कोई नई आवासीय और व्यावसायिक योजना नहीं लाई गई है। प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पीडीए अब विस्तारित क्षेत्रों में नई योजनाएं लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Housing gift can be available soon in the border extended area, PDA started survey for land
housing scheme - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) की आवासीय योजनाओं का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पीडीए विस्तारित क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं को लाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जमीन की तलाश करते हुए किसानों से बातचीत भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शहर में लंबे समय से पीडीए की ओर से कोई नई आवासीय और व्यावसायिक योजना नहीं लाई गई है। प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पीडीए अब विस्तारित क्षेत्रों में नई योजनाएं लाने की तैयारी में है। पीडीए ने विस्तारित क्षेत्र में सर्वे शुरू करा दिया है। जोनल अधिकारियों को भी इस बारे में निर्देश भी दिए गए है।
विज्ञापन


पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि नैनी के आगे औद्योगिक क्षेत्र और मलाका से आगे नवाबगंज और सरायइनायत के आगे हनुमानगंज तक के क्षेत्र में नई योजनाओं के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बताया कि योजनाओं के लिए कई किसानों ने पीडीए को जमीन देने के लिए सहमति भी जताई है। जमीन हस्तांतरित होने के साथ ही नई योजनाओं पर प्लानिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के चारों तरफ विस्तारित क्षेत्रों को मिलाकर पीडीए करीब 40 से 50 एकड़ जमीन पर योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए झूंसी के आगे कई किसानों और काश्तकारों से जमीन खरीदने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed