{"_id":"69f10cee8c195b08ec0318a7","slug":"house-listing-and-population-census-will-be-digital-sdm-allahabad-news-c-407-1-sald1005-14249-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान सूचीकरण व जनसंख्या गणना होगी डिजिटल : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान सूचीकरण व जनसंख्या गणना होगी डिजिटल : एसडीएम
Wed, 29 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
एक निजी कॉलेज में मंगलवार को जनगणना 2027 प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें मेजा, मांडा और उरुवा ब्लॉक के 1263 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। मेजा एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि जनगणना 2027 भारत की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी। यह अप्रैल-सितंबर 2026 (मकान सूचीकरण) और फरवरी 2027 (जनसंख्या गणना) में दो चरणों में आयोजित होगी।
एचएलओ ऐप के माध्यम से मकानों को सूचीकरण 16 मई से शुरू होकर 30 दिनों तक चलेगी। बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा और बीईओ मेजा कैलाश सिंह ने बताया कि प्रगणकों को डिजिटल मैपिंग, मकानों की नंबंरिंग, एचएलओ ऐप का उपयोग और डेटा एकत्र करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मौके पर एसडीएम (न्यायिक) प्रेमचन्द्र प्रजापति, रजिस्ट्रार कानूनगो रमाशंकर शुक्ल आदि रहे।