Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hotel accountant dies under suspicious circumstances, police investigating the case

Prayagraj : होटल के अकाउंटेंट की संदिग्ध दशा में मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 25 Oct 2025 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 04:29 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित होटल में ग्वालियर के रहने वाले अकाउंटेंट दिनेश कुशवाहा (43) अचेत अवस्था में मिले। पुलिस की मदद से होटल कर्मियों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Hotel accountant dies under suspicious circumstances, police investigating the case
Prayagraj - फोटो : Social media

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित होटल में ग्वालियर के रहने वाले अकाउंटेंट दिनेश कुशवाहा (43) अचेत अवस्था में मिले। पुलिस की मदद से होटल कर्मियों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन


मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी दिनेश कुशवाहा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अकाउंटेंट थे। होटल के स्टोर एग्जीक्यूटिव नेकपाल ने पुलिस को बताया कि होटल में दिए गए कमरे में बुधवार रात करीब 11 बजे वह और उनके होटल कर्मचारी मुकेश दास व दिनेश कुशवाहा सो गए। अगली सुबह करीब 8:57 बजे दिनेश को जगाने का प्रयास किया लेकिन वह अचेत अवस्था में थे।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होटल के जीएम समेत पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। अचेत अवस्था में दिनेश को अस्पताल ले जाया गया। नेकपाल ने बताया कि हार्ट अटैक के चलते मौत हुई है। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed