{"_id":"64bd853dc4254d575905f409","slug":"host-kv-old-cantt-continues-to-shine-for-the-second-day-allahabad-news-c-3-1-ald1036-183022-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेजबान केवी ओल्ड कैंट का जलवा दूसरे दिन भी रहा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेजबान केवी ओल्ड कैंट का जलवा दूसरे दिन भी रहा बरकरार
Mon, 24 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की ओर से प्रयागराज के केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में खेली जा रही तीन दिवसीय 52वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को मेजबान स्कूल का जलवा बरकरार रहा। बैडमिंटन के अंडर-14 और अंडर-19 दोनों ही वर्ग की स्पर्धा में केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट ने केंद्रीय विद्यालय इफको फूलपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, ताइक्वांडो में केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट ने चार स्वर्ण, केवी बमरौली ने दो स्वर्ण और केवी सिद्धार्थनगर ने एक स्वर्ण पदक जीता। वाराणसी संभाग के उपायुक्त अजय कुमार मिश्र, प्राचार्य राजीव कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों के जोश की सराहना की।
विज्ञापन