फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hopes are getting drenched along with crops in the rain

Prayagraj News: बारिश में फसलों संग भीग रहीं उम्मीदें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hopes are getting drenched along with crops in the rain
मौसम ने बुधवार को फिर से करवट बदली है। सुबह से ही आंधी-तूफान और घने बादलों ने किसानों को परेशान किया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने गेहूं व जौ की फसल को अधिक नुकसान पहुंचाया। बारिश के साथ ही किसानों की उम्मीदें भी भीग गईं। इसके पहले बीते रविवार को ओलावृष्टि होने से गेहूं समेत अन्य फसल खेत में ही गिर गई थी। सोमवार व मंगलवार को धूप के बाद बुधवार को हुई बारिश की वजह से फसल फिर से भीग गई। रबी सीजन में गेहूं, जौ, सरसों, चना व अरहर की फसल प्रमुख है। बुधवार को हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

भूसे का मोह छोड़ हार्वेस्टर से गेहूं काट रहे किसान

मंगलवार को मौसम ने राहत दी तो किसानों ने भूसे का मोह छोड़कर हार्वेस्टर से ही गेहूं को काटना शुरू कर दिया। बड़ोखर निवासी शिव सागर ने बताया कि साल भर की रोटी की व्यवस्था जुटाने के लिए भूसे का मोह छोड़ना पड़ा। हार्वेस्टर से गेहूं की मड़ाई करा ली है। सैम्हा निवासी राजू ने बताया कि आए दिन हो रही बारिश से किसान चिंतित हैं, मौसम की बेरुखी देख हार्वेस्टर से फसल कटाने का निर्णय लिया लेकिन बारिश के कारण कटाई टल गई। वहीं, कई किसान कटी हुई अरहर की फसल को समेटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed