फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hookahbar in restaurant, video of youth puffing viral, city Dhumanganj's bar

प्रयागराज : रेस्टोरेंट में हुक्काबार, कश उड़ाते युवाओं का वीडियो वायरल, शहर के धूमनगंज का है बार

Sun, 19 Feb 2023 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 01:04 AM IST
सार

रेस्टोरेंट की आड़ में शहर में हुक्काबार खुलेआम चल रहे हैं। किशोरवय के लड़के इन हुक्काबार में अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, साथ ही यहां अराजक तत्वों का भी जमावड़ा लगता है।

विज्ञापन
Hookahbar in restaurant, video of youth puffing viral, city Dhumanganj's bar
Prayagraj News : हुक्काबार की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेस्टोरेंट की आड़ में शहर में हुक्काबार खुलेआम चल रहे हैं। किशोरवय के लड़के इन हुक्काबार में अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, साथ ही यहां अराजक तत्वों का भी जमावड़ा लगता है। ऐसे ही दो रेस्टोरेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यह दोनों रेस्टारेंट धूमनगंज के झलवा के बताए जा रहे हैं। इसमें हुक्का पीते युवा कश उड़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि धूमनगंज पुलिस इससे इंकार कर रही है।यह दोनों वीडियो 12-12 सेकंड के हैं।

विज्ञापन


इनमें से एक में सात तो दूसरे में दर्जन भर से ज्यादा युवक साथ बैठकर हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। यह दोनों ही रील वीडियो हैं। इसमें से पहले वीडियो की शुरुआत से ही डॉयलॉग, जबकि दूसरे में गाना सुनाई पड़ता है। सूत्रों के मुताबिक, यह दोनों हुक्ककार झलवा स्थित पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में संचालित किए जा रहे हैं। बाहर से तो यह रेस्टोरेंट हैं लेकिन यहां रोजाना हुक्का पीने के लिए जमावड़ा लगता है और इनमें नाबालिग भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन

खास बात यह है कि यहां फ्लेवर के साथ ही नाबालिगों को तंबाकूयुक्त हुक्का भी परोसा जाता है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि इनमें से एक हुक्काबार धूमनगंज के उमरी निवासी दबंग का है। हालांकि धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। लेकिन यह धूमनगंज क्षेत्र का नहीं है। उन्होंने दावा किया कि धूमनगंज में कहीं भी हुक्काबार संचालित नहीं हो रहा है।

शहर से लेकर कस्बों तक फैला जाल

सूत्रों का कहना है कि पुलिस की फाइलों में तो कहीं भी हुक्काबार संचालित नहीं हो रहा है। हालांकि सच यह है कि शहर से लेकर कस्बों तक यह खेल चल रहा है। जार्जटाउन, कर्नलगंज, सिविल लाइंस, धूमनगंज, कैंट व नैनी में बड़े पैमाने पर रेस्टोरेंट्स में हुक्काबार संचालित हो रहा है। बता दें नैनी में कुछ दिनों पहले ही जेल रोड चौकी के पास हुक्काबार पकड़ा गया था। चौंकाने वाली बात यह कि यहां पहले भी दो बार युवाओं को हुक्का पीते पकड़ा जा चुका है। जिसमें एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि इस मामले में अब तक उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, जिनकी मिलीभगत से यह खेल चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed