फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hookah bars running under the guise of a restaurant, when the police arrived, smoke was seen, three arrested

Prayagraj : रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो धुंआ ही धुंआ दिखा, तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 02:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास साहब फ्लैमी रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। पुलिस पहुंची तो पूरा रेस्टोरेंट धुएं से भरा था। पुलिस को देखकर हुक्का पीने वाले भागने लगे।

विज्ञापन
Hookah bars running under the guise of a restaurant, when the police arrived, smoke was seen, three arrested
hookah bar - फोटो : hookah bar

विस्तार

सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट में बुधवार की रात पुलिस ने छापा मारा तो वहां हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रेस्टोरेंट मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहे के पास साहब फ्लैमी रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। पुलिस पहुंची तो पूरा रेस्टोरेंट धुएं से भरा था। पुलिस को देखकर हुक्का पीने वाले भागने लगे। मौके से दो कर्मचारी आदित्य सरोज उर्फ भैरव लाल और अवनीश कुमार पाल उर्फ छोटू पाल को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन

आदित्य और अवनीश ने बताया कि यह हुक्का बार चकिया के रहने वाले अमन का है। पुलिस ने मौके से आठ हुक्का सेट, पाइप, चार फ्लेवर के खुले डिब्बे, 24 पैकेट तंबाकू, चार पैकेट फिल्टर पाइप, 11 हुक्का पाइप और चारकोल समेत अन्य वस्तुएं बरामद कीं। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। छापा मारने वाली टीम में दरोगा जय अंबिका पासवान और सुमन यादव के साथ ही पूजा देवी, रिंकू कुमार और अश्विनी यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed