{"_id":"5f8215fe8ebc3e9bd85a000c","slug":"hookah-bar-found-under-the-cover-of-restaurant-owner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट की आड़ में चलता मिला हुक्का बार, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट की आड़ में चलता मिला हुक्का बार, मालिक गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2020 10:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शहर में चल रहे हुक्काबार में युवाओं को नशे का लती बनाने के चल रहे खेल के खुलासे के बाद आखिरकार पुलिस की नींद टूटी। इसी क्रम में शनिवार को सिविल लाइंस पुलिस ने सिविल लाइंस बस अड्डे के पास रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार में छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमर उजाला ने नौ व 10 अक्तूबर के अंक में खबरें प्रकाशित कर इस खेल का खुलासा किया था। बताया था कि किस तरह रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार संचालित किया जा रहा है। जिसमें युवाओं व किशोरों को नशे का लती बनाया जा रहा है। अमर उजाला ने अपनी खबर मेें जार्जटाउन व नैनी जेल रोड चौकी के पास चल रहे दो हुक्काबारों का खुलासा किया था। अमर उजाला में लगातार खबर छपने के बाद आखिरकार पुलिस एक्शन में आई।
शनिवार को चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने सिविल लाइंस बस अड्डे के पास स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के दूसरे तल पर बने महफिल रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां हुक्काबार चलता मिला। मौके पर मिले युवकों को तो छोड़ दिया गया लेकिन पुलिस ने संचालक मनीष श्रीवास्तव निवासी माल गोदाम कॉलोनी लीडर रोड को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
साथ ही मौके से मिले दो हुक्का व अन्य सामान कब्जे में लेकर थाने लाए। यहां तहरीर देकर बताया कि रेस्टोरेंट में गैरकानूनी तरीके से हुक्काबार का संचालन हो रहा था। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अभय श्रीवास्तव ने बताया कि महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।